Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Rose News : गुलाब के पौधे की देखभाल के आसान तरीके, फूलों से महकता रहेगा बगीचा…

Rose News : जो लोग पौधे लगाने का शौक रखते हैं, वे अक्सर घर में फूलों के पौधे लगाना पसंद करते हैं। गुलाब का फूल ऐसे ही एक पौधा है जिसे बहुत लोग पसंद करते हैं। अगर आपके घर में गुलाब का पौधा है और उसमें फूल कम आ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि पौधे की देखभाल में सुधार की आवश्यकता है। ठंड के मौसम में यदि आप गुलाब के पौधे की उचित देखभाल करते हैं, तो उसमें भरपूर फूल आएंगे। आइए जानते हैं गुलाब की सही देखभाल कैसे की जाए:

Rose News : गुलाब की देखभाल के टिप्स:

1. सूरज की रोशनी – गुलाब के पौधे को रोजाना कम से कम 6 घंटे सीधी धूप मिलनी चाहिए। अच्छे फूलों के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण है।

See also  कलेक्टर ने ली शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने के संबंध में जिले अंतर्गत एक्टिव टीचर्स ग्रुप की बैठक, कलेक्टर ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नवाचारी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने दिए आवश्यक निर्देश....

2. मिट्टी – पौधे की मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों की भरमार होनी चाहिए। ज्यादा पानी वाली मिट्टी के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें।

3. पानी देना – गुलाब के पौधे को सही मात्रा में पानी देना जरूरी है। हालांकि, अधिक गीली मिट्टी से पौधा सड़ सकता है। गर्म और शुष्क मौसम में पौधे को अधिक पानी दें।

Advertisment

4. छंटाई – कमजोर और मुरझाई शाखाओं को हटाने के लिए नियमित रूप से छंटाई करना जरूरी है। गुलाब की प्रमुख छंटाई आमतौर पर सर्दियों या शुरुआती वसंत में की जाती है।

5. डेडहेडिंग – अगर आप पौधे में ज्यादा फूल चाहते हैं तो मुरझाए हुए फूलों को रोजाना हटा दें ताकि नए फूलों का उत्पादन हो सके।

See also  जिले में जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की हुई शुरूआत, 31 जुलाई तक चलेगी प्रतियोगिता, 08 राजीव युवा मितान क्लब का बनाया गया है एक जोन...

Rose News : गुलाब की देखभाल के कुछ खास उपाय:

Rose News : 1. एक जग पानी में एक चम्मच फिटकरी मिलाकर रातभर छोड़ दें और सुबह इस पानी को गुलाब की जड़ों में डालें। इससे कुछ ही दिनों में गुलाब के पौधों में कली आनी शुरू हो जाएगी और फूल भी खिलेंगे।

Rose News : 2. पौधे को बढ़ने के लिए अच्छी खाद की जरूरत होती है, और गाय का गोबर इस काम के लिए बेहतरीन खाद होता है। आप सुबह गुलाब के पौधे की जड़ों से मिट्टी हटा कर उसे धूप में कुछ देर रख सकते हैं। फिर उस खाली गड्डे में मुट्ठीभर गाय का गोबर डालें और फिर उसे मिट्टी से भरकर पौधे को रोजाना पानी दें। कुछ ही दिनों में गुलाब के पौधे में खूब फूल खिलने लगेंगे।

See also  CGPSC Scam : CGPSC भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, CBI ने टामन सोनवानी के भतीजे और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर को किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!