विधायक कश्यप ने कहा कि पूर्व में जांजगीर नगर में अनाथालय संचालित था जिसे अभी बंद कर दिया गया है। शासन का खुद का भवन है। क्या भविष्य में इसे शासन द्वारा संचालित किया जाएगा या विभाग केवल निजी संस्थानों पर निर्भर रहेगा। जवाब में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मैं इसका निरीक्षण कराउंगी।
विधायक ने पूछा कि एकीकृत बाल संरक्षण योजना के लिए बजट में कितनी राशि का प्रावधान किया गया है। विगत वर्ष कितनी राशि खर्च की गई। इसके जवाब में मंत्री निरुत्तर रहीं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री जी आप बाद में विधायक जी को जवाब उपलब्ध करा देना