Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Health Tips : शहद में भीगे हुए लहसुन के फायदे क्या आपको पता है, फायदे जानकर आज से ही खाने लगेंगे आप…

Health Tips : भारतीय किचन में पाए जाने वाले फूड आइटम्स खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. आज हम ऐसी ही दो चीजों के बारे में बात करेंगे जो भारतीय खाने का अहम हिस्सा होता है और उसके फायदे भी ऐसे हैं कि आप इसका सेवन जरूर करेंगे. हम बात कर रहे हैं लहसुन और शहद की, ये दो ऐसी चीजें हैं, जो लगभग हर भारतीय रसोई में आपको मिल जाती हैं.

Health Tips : शहद और लहसुन दोनों ही ऐसे तत्वों से भरपूर होते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. आयुर्वेद में भी शहद और लहसुन को बतौर औषधी उपयोग किया जाता है. लहसुन और शहद, दोनों में ही पाए जाने वाले औषधीय गुण कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं. लहसुन का इस्तेमाल पुराने समय से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता रहा है.

See also  कोरबा: कोल इंडिया में जीएम पद के लिए इंटरव्यू: दागी अधिकारियों की भूमिका पर सवाल...

Health Tips : इसमें एलिसिन नाम का तत्व मौजूद होता है जो एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों के लिए जिम्मेदार है. इसके साथ ही इसमें विटामिन सी, विटामिन बी-6, मैग्नीज,सेलेनियम, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और फाइबर मौजूद होता है. लहसुन का सेवन आप कच्चा और पक्का किसी भी तरह से कर सकते हैं. वहीं इतने फायदों से भरपूर लहसुन का सेवन जब आप शहद के साथ करते हैं तो यह कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में मददगार साबित हो सकता है. दरअसल शहद इसके तीखे स्वाद और गंध को भी कंट्रोल करता है. आइए जानते हैं लहसुन और शहद का एक साथ सेवन करने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में….

Health Tips : वेट लॉस

Health Tips : खाली पेट लहसुन और शहद का सेवन करने से वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है. इसका सेवन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है जिससे बॉडी में जमा फैट तेजी से बर्न होता है.

Advertisment

Health Tips : इम्यूनिटी

See also  Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में फंस गया कोई परिजन तो इन नंबरों पर करें संपर्क, तुरंत मिलेगी मदद...

Health Tips : सुबह खाली पेट लहसुन और शहद का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है. शहद और लहसुन दोनों में ही एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं.

Health Tips : हेल्दी हार्ट
Health Tips : सुबह खाली पेट लहसुन और शहद का सेवन करना हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करने के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकते हैं.

Health Tips : पाचन तंत्र

Health Tips : जिन लोगों को पाचन की समस्या होती है उनके लिए भी शहद में भीगे लहसुन का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. इसका रोजाना सेवन पेट में दर्द, गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है.

See also  CG BREAKING:बकरियों पर गिरी आकाशीय बिजली, 15 की मौत…

Health Tips : बॉडी डिटॉक्स

Health Tips : बॉडी की डिटॉक्स करने में भी लहसुन और शहद का सेवन फायदेमंद हो सकता है. इसका रोजोना सेवन शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में मदद कर सकता है.

Health Tips : शहद के साथ लहसुन का कैसे करें सेवन

Health Tips : सबसे पहले लहसुन की कुछ कलियों को छीलकर एक कांच के जार में डाल दें. इसके बाद इस जार में शहद डालकर जार को अच्छे से बंद कर के रूम टेंपरेचर में ही कुछ दिन के लिए रख दें. कुछ दिनों बाद जब लहसुन हल्का सा लगा हुआ लगे तो लहसुन की एक कली सेवन करें.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!