Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Sai Cabinet Meeting : 30 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, नए मुख्य सचिव के स्वागत के साथ निवृतमान मुख्य सचिव को दी जाएगी विदाई…

रायपुर, 27 सितम्बर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को अपरान्ह साढ़े तीन बजे से मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी. बैठक में निवर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी. वहीं, नवनियुक्त मुख्य सचिव विकास शील का स्वागत किया जाएगा. राज्य के निर्माण के बाद यह दूसरा मौका होगा, जब किसी निवर्तमान मुख्य सचिव को कैबिनेट में विदाई दी जाएगी.

इससे पहले पूर्व मुख्य सचिव सुनील कुमार को फरवरी 2014 में कैबिनेट द्वारा विदाई दी गई थी. वहीं, 30 सितंबर को कैबिनेट की बैठक में कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं.

See also  वर्षों बाद आज आम लोगों के लिए फिर खुले मुख्यमंत्री के दरवाजे, सुशासन, पारदर्शिता और कामकाज की गति तेज करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और पहल, मुख्यमंत्री साय ने हफ्ते का एक दिन कर दिया नागरिकों के नाम...

गौरतलब है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1994 बैच के अधिकारी विकास शील छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं. वे 30 सितंबर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य के 13वें मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभालेंगे और मुख्य सचिव अमिताभ जैन की जगह लेंगे. विकास शील का रिटायरमेंट जून 2029 में है. पांच वरिष्ठ आईएएस अफसरों को सुपरसीड कर विकासशील को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!