Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जुआ खेलने वाले 12 जुआरियों को पकड़ने में मिली सफलता, थाना चांपा पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। जुआ खेलने वाले 12 जुआरियों को पकड़ने में मिली सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार के मार्ग दर्शन में 08 दिसंबर 24 को मुखबिर सूचना मिला कि थाना चांपा क्षेत्र के हनुमान धारा में कुछ लोग रुपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे के नेतृत्व में  निरीक्षक डॉ. नरेश पटेल थाना चांपा प्रभारी एवं सायबर टीम प्रभारी पारस पटेल की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर 12 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते हुए पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा (2) के तहत कार्यवाही किया गया।
आरोपियों के नाम पता- विक्रम दास निवासी बिरगहनी चौक बिरगहनी चांपा, लक्ष्मीदास महंत निवासी भोजपुर भाठापारा चाम्पा,मनीष हन्सेलिया निवासी राधाकृष्ण मंदिर के पास जांजगीर, उमाशंकर यादव निवासी शारदा मंगलम के पीछे, जांजगीर, फैजल खान निवासी तहसील रोड चांपा, शैलेश देवांगन निवासी बेरियर चौक चांपा, सुशील बरेठ निवासी सुकली थाना जांजगीर, आकाश सहिस निवासी बेरियर चौक चांपा, इरशाद अहमद निवासी मस्जिद मोहल्ला चापा, दंगेश्वर देवांगन निवासी संजय नगर चांपा,  सतीश यादव निवासी राधाकृष्ण मंदिर के पास जांजगीर,  विकास पात्रे निवासी लछनपुर थाना जांजगीर जुआ खेलते पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।
 उपरोक्त जुआ रेड के कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूटे, डॉ. नरेश पटेल थाना प्रभारी चांपा, साइबर सेल प्रभारी पारस पटेल, विवेक कुमार  सिंह, आरक्षक रोहित कहरा, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शहबाज़ अहमद, अर्जुन यादव, विशाल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

See also  अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 11 वाहन जब्त, अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!