Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

दुर्गा विसर्जन के दौरान बच्चे पकड़कर चैन स्नेचिंग करने वाली अत्यंत शातिर “कुसमी गिरोह” की 10 महिलाओं को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जशपुर। दुर्गा विसर्जन के दौरान बच्चे पकड़कर चैन स्नेचिंग करने वाली अत्यंत शातिर “कुसमी गिरोह” की 10 महिलाओं को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बस के माध्यम से भाग रही गिरोह की 02 महिलायें बतौली से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की मुस्तैदी से 08 मंगलसूत्र भी बरामद।

पत्थलगांव के दुर्गा विसर्जन में गई कुल 07 महिलाओं के गले से मंगलसूत्र की चोरी हुई थी।

सभी की रिपोर्ट पर अलग-अलग थाना पत्थलगांव में 304(2) भा.न्या.संहिता का अपराध दर्ज।
अपने आस-पास संदेहियों/बाहरी व्यक्तियों के दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देवें।

Advertisment

दिनांक 12 अक्टूबर 2024 को एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल को सूचना मिला कि पत्थलगांव दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान महिलाओं के गले में पहने हुये चैन को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है, इस सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ करने पर वहां के कुल 07 महिलाओं से चैन स्नेचिंग की घटना सामने आई।

See also  महादेव सट्टा केस: आरोपी ASI चंद्रभूषण वर्मा को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक केस लंबित रहने तक विभागीय जांच पर रोक…

एसडीओपी पत्थलगांव एवं थाना प्रभारी पत्थलगांव द्वारा तत्काल टीम बनाकर आसपास के सी.सी.टी.व्ही. फूटेज को खंगाला गया जिसमें बच्चे पकड़े हुये कुछ महिलाओं द्वारा बड़े ही शातिराना तरीके से दुर्गा विसर्जन में उपस्थित महिलाओं का गले से चैन स्नेचिंग करती दिखी, पुलिस द्वारा सायबर सेल की मद्द से तत्काल कार्यवाही करते हुये वहां से कुल 08 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया एवं बस के माध्यम से भाग रही अन्य 02 महिलाओं का बतौली तक पीछा कर उन्हें अभिरक्षा में लेकर उनसे चोरी किया हुआ कुल 08 नग मंगलसूत्र जप्त किया गया है।

दुर्गा विसर्जन के दौरान चैन स्नेचिंग करने वाले गिरोह के 10 महिला सदस्यों (1) बसंती उम्र 42 साल (2) ललिता उम्र 23 साल (3) बसंती उम्र 29 साल (4) फूलसुंदरी उम्र 20 साल (5) कबूतरी उम्र 40 साल (6) राजमुनी उम्र 50 साल (7) मति बाई उम्र 40 साल (8) मिनी बाई उम्र 50 साल (9) सुहाना बाई उम्र 25 साल, (10) भारती गिरी उम्र 20 साल सभी निवासी ग्राम रामनगर थाना कुसमी जिला बलरामपुर (छ.ग.) को पत्थलगांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

See also  प्रवीण झा ने महामाया मंदिर में किए दर्शन, मार्ग में श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

उपरोक्त महिलाएं एक गिरोह के रूप में कार्य करती है, इनका प्रमुख कार्य त्यौहारिक सीजन में भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं का चैन स्नैचिंग करना एवं पैसा चोरी करने की बात बताया गया है।

उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल, निरीक्षक विनित पाण्डेय, स.उ.नि. खिरोवती बेहरा, प्र.आर. 49 मिथलेष यादव, म.आर. पुष्पा पैंकरा, म.आर. सीमा बाई, आर. 08 पदुम वर्मा, आर. तुलसी रात्रे का योगदान रहा है।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – “उपरोक्त सभी महिलायें कुसमी थाना क्षेत्र की निवासी हैं, बलरामपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई है, इन सभी महिलाओं का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है, आगे जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

See also  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात, छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट व माओवादी विरोधी अभियानों की दी जानकारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!