Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कर्नाटक के विजय से दिल्ली की सफर का रास्ता खुलेगा- राजेश्री महन्त… राहुल, प्रियंका, खरगे सहित मुख्यमंत्री एवं वहां के कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र…

कर्नाटक के विजय से दिल्ली की सफर का रास्ता खुलेगा- राजेश्री महन्त

राहुल, प्रियंका, खरगे सहित मुख्यमंत्री एवं वहां के कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने कर्नाटक में कांग्रेस के अभूतपूर्व विजय को ऐतिहासिक करार दिया है, उन्होंने इसका स्वागत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त महाराज ने कर्नाटक के विजय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा उठाने वाला विजय है, इससे पूरे भारतवर्ष में कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। एक लंबे अंतराल के पश्चात यह बहुत बड़ी विजय है ,जिस तरह से कांग्रेस के कार्यकर्ता इस विजय से गौरवान्वित हुए हैं उसी तरह विपक्ष के कार्यकर्ताओं में हताशा भी फैली है, लाखों प्रयत्न करने के पश्चात उनका कर्नाटक में पूरी तरह से सफाया उनके लिए चिंता एवं चिंतन का विषय है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक विजय के लिए जहां एक ओर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, खरगे सहित छत्तीसगढ़ राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बधाई के पात्र हैं वहीं दूसरी ओर वहां के कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं ने जिन्होंने दिन रात एक करके पार्टी को विजय दिलाने के लिए अपना खून पसीना एक किया वे सभी बधाई के पात्र हैं, इस विजय से कांग्रेस के लिए जहां एक ओर दिल्ली की सत्ता का रास्ता खुलेगा वहीं दूसरी ओर आने वाले निकट चार-पांच महीने में राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विधानसभा के चुनाव में भी इसका व्यापक असर दिखाई देगा। इन राज्यों में भी कांग्रेस को विजय प्राप्त होगी एवं देश की जनता को बेरोजगारी महंगाई की विकराल समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने संपूर्ण देशवासियों को विशेषकर छत्तीसगढ़ के निवासियों को कर्नाटक के विजय के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर शुभकामनाओं के साथ बधाई दी है।

See also  राजस्थान सरकार की तीन वेबसाइटों पर साइबर हमला, भारत विरोधी संदेश पोस्ट...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!