Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

गौवंशीय व भैंसवंशीय पशुओं का किया जा रहा टीकाकरण, जिले में अब तक लगभग 1.60 लाख पशुओ को लगाया गया रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में पशु स्वास्थ एवं पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओ में 15 अगस्त 2024 से 30 सितंम्बर 2024 तक सघन खुरहा चपका (एफ.एम.डी) टीकाकरण राउण्ड-4 अभियान चलाया जा रहा है।
      उपसंचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि अभियान के तहत जिले के समस्त विकासखंडो मे विभागीय अधिकारियो, कर्मचारियो तथा गौसेवको, पी.ए.आई.डब्ल्यू., पशुधन मित्रो के गठित दल द्वारा समस्त गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओ को खुरहा चपका रोग के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक टीकाकरण कार्य विकासखंड नोडल एवं जिला नोडल के निगरानी मे संपादित किया जा रहा है, जिससे पशुओ को खुरहा चपका रोग संक्रमण से बचाया जा सके। जिले में अभियान के तहत अब तक लगभग 1.60 लाख पशुओ को रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण लगाया जा चुका है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाये द्वारा जिले के समस्त पशुपालको से अपने पशुओ मे टीकाकरण कराकर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है।

See also  Raipur Crime : ऑपरेशन साइबर शील्ड में बड़ी कार्रवाई, 300+ फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!