Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : ऑपरेशन साइबर शील्ड में बड़ी कार्रवाई, 300+ फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। ऑपरेशन “साइबर शील्ड” के तहत रायपुर रेंज पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सिम कार्ड नेटवर्क से जुड़े 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों से 300 से अधिक फर्जी सिम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन में की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी वेस्ट बंगाल, दुर्ग, बलौदाबाजार और रायपुर में सक्रिय थे और फर्जी सिम कार्ड बेचकर साइबर ठगी के लिए नेटवर्क तैयार कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, इन सिम कार्ड्स का उपयोग म्यूल बैंक खातों, टेलीग्राम टास्क फ्रॉड, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड, फेक सोशल मीडिया स्कैम, शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी और कम कीमत में सामान बेचने के नाम पर ठगी जैसे मामलों में किया जा रहा था।

मामले में थाना माना (रायपुर ग्रामीण) और आजाद चौक में अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल मिलाकर 26 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी सामने आई है। इन मामलों में विभिन्न बैंकों के म्यूल अकाउंट और मोबाइल सिम का इस्तेमाल हुआ था।

See also  शिवरीनारायण मेला नजदीक आते ही क्षेत्र में दहकने लगी अवैध शराब की भट्टियां, नगर के गलियों में ब्लैक में बेच रहे देशी शराब...

तकनीकी विश्लेषण, सिम कंपनियों से मिली जानकारी, पीड़ितों के बयान और पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इस गिरोह का खुलासा किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले की आगे जांच जारी है।

Advertisment

आरोपी

1 सुदीप्त सासमल, साहू मोबाइल भनपुरी रायपुर
2 आरोपी शिवनारायण साहू, रुद्रा मोबाइल उरला एवं शिव कृपा मोबाइल बलौदा बाजार
3 जयंत लहरी, लहरी मोबाइल रिसाली दुर्ग
4 मनीष आहूजा, आहूजा मोबाइल महावीर नगर
5 कैलाश प्रताप सिंह, नेयानी मोबाइल जामुल
मोबाइल के नाम से प्वाइंट ऑफ सेल खोलकर
6 कैलाश प्रताप सिंह, जामुल दुर्ग
7 विनोद वर्मा, पंडरी रायपुर
VI, जियो, एयरटेल के सिम कार्ड बेचने के कार्य करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों से प्री एक्टिवेटेड सिम तथा 300 से अधिक सिम जो फ्राड करने में उपयोग किए जा रहे हैं की जानकारी प्राप्त हुई है जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।

See also  Sextortion Case in CG : अश्लील वीडियो कॉल कर किया ब्लैकमेल, परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

अपराध का तरीका-

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नया सिम लेने/सिम पोर्ट कराने वाले कस्टमर का डबल थंब स्कैन/आई ब्लिंक कर ई केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करते थे तथा जिस कस्टमर के पास आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी होती थी उसका विवरण स्वयं ही वेरीफाई कर डी केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करते थे। इन फर्जी सिम को अधिक मूल्य पर अन्य साइबर अपराधियों को बेचते थे, जिन्हें पूर्व में गिरफ्तार किया गया था तथा फर्जी सिम खरीदने वाले दो आरोपी सुधीर जैन और विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण–

See also  Economies in the World : दुनिया की 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं: जानिए भारत और पाकिस्तान की स्थिति...

1 सुदीप्त सासमल पिता अशोक सासमल उम्र 36 वर्ष वर्तमान पता बीरगांव, रायपुर (साहू मोबाइल भनपुरी रायपुर), स्थाई पता पांसकूड़ा, पूर्व मेदनीपुर, वेस्ट बंगाल

2 शिवनारायण साहू पिता भोलाराम उम्र 37 वर्ष पता कसडोल, बलौदा बाजार (रुद्रा मोबाइल उरला, शिव कृपा मोबाइल बलौदा बाजार)

3 जयंत लहरी पिता स्व. बसंत लहरी उम्र 31 वर्ष पता 245 जी रिसाली सेक्टर दुर्ग (लहरी मोबाइल रिसाली दुर्ग)

4 मनीष आहूजा पिता रमेश आहूजा उम्र 39 वर्ष पता B 10 मारुति विहार महावीर नगर रायपुर (आहूजा मोबाइल, महावीर नगर रायपुर)

5 सुधीर जैन पिता सुंदर लाल जैन उम्र 50 वर्ष पता शिवानंद नगर सेक्टर 4 विनायक गार्डन खमतराई रायपुर

6 कौशल प्रताप सिंह पिता वीरेंद्र प्रताप सिंह उम्र 38 वर्ष पता कैलाश नगर जामुल, दुर्ग
(नेयानी मोबाइल जामुल दुर्ग)

7 विनोद वर्मा पिता हरिराम वर्मा उम्र 32 वर्ष पता झंडा चौक पंडरी रायपुर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!