Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भाजपा सरकार में जनता को लूटने की खुली छुट – शेषराज हरवंश, सीमेंट के बढ़े हुए दामों को लेकर जिला कांग्रेस करेगी कल धरना प्रदर्शन…

जांजगीर-चांपा। भाजपा सरकार में जनता को लूटने की खुली छूट है। “विष्णुभोग’ के लिए वसूला जा रहा है 50 रुपए प्रति बोरा सीमेंट पर अतिरिक्त दाम। अचानक 260 से बढाकर 310 रूपए प्रति बोरा दिया गया है।

सीमेंट की कीमत में अचानक एक चोथाई की भारी भरकम वृद्धि भाजपा सरकार के कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी का प्रमाण है।

सीमिट उत्पादन के लिए तमाम कच्चा माल, लाइमस्टोन हमारा, कोयला हमारा, जमीन हमारी, बिजली हमारी और हमें ही महंगे दामों पर सीमेंट खरीदने के लिए मजबूर कर रही है भाजपा सरकार।

छत्तीसंगढ़ सीमेंट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, यहां हर माह लगभग 30 लाख टन से अधिक सीमेंट का उत्पादन होता है, पहले केंद्र की मोदी सरकार 28 प्रतिशत का भारी भरकम जीएसटी लगाया और अब साय सरकार के सरंक्षण में कीमतों में अचानक बढ़ोतरी जनता के साथ अन्याय ह।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तेलंगाना के भद्राचलम में श्री सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना...

हर सर पर छत का वादा करके सरकार में आयी भारतीय जनता पार्टी के शासन में भवन निर्माण की सामग्रीयों में लगातार बेतहाशा वृद्धि हो रही है। रेत के दाम पिछले 9 महीने में चार गुना बढ गए, स्टील की कीमते दुगना हो गई है और अब सीमेंट के दाम में 50 रूपए प्रति बोरी की वृद्धि से गरीबो और मध्यमवर्गीय परिवारों के अपने घर के सपनों पर करनी चोट है। पीएम आवास योजना पर भी विपरीत असर पड़ेगा ।

Advertisment

देश और प्रदेश के विकास, इंफ्रास्ट्रक्वर, निर्माण में सीमेंट एक अहम घटक है, सीमेंट के दाम में वृद्धि से न केवल निजी बल्कि सरकारी प्रोजेक्ट में भी निर्माण लागत बढ़ जाएगी, पूल पुलिया, बाध, सीसी रोड, भवन निर्माण कार्य प्रभावित होंगे, रियल एस्टेट सेक्टर में भी नकारात्मक प्रभाव निरश्चित है।

See also  BREAKING NEWS : ED ऑफिस की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप…इसी ऑफिस में कई राजनेताओं के खिलाफ चल रही जांच...

रोजगार पैदा करने में कृषि के बाद रियलस्टेट दुसरा सबसे बड़ा सेक्टर है, सीमेंट की कीमत में अचानक वृद्धि से रियल एस्टेट व्यवसाय की कमर टूट जाएगी, लाखों की संख्या में लोग बेरोजगार हो जायेंगे।

पूर्ववर्ति कांग्रेस की सरकार के समय सीमेंट, स्टील, रेत के दाम नियंत्रित थे, अब भाजपा सरकार के अनुचित सरंक्षण में सीमेंट कंपनियां निरंकुश हो चुकी है, जनता को लूटने का कोई अवसर डबल इंजिन की सरकार नहीं छोड रही है।

क्रड ऑयल इंटरनेशनल मार्केट में आज 2014 की तुलना में लगभग आधा है, फिर भी डीजल और पेट्रोल के दाम दुगुना वसूला जा रहा है, भूखंडों के रजिस्ट्री में 30 प्रतिशत की छूट प्रदेश की भाजप सरकार ने खत्म कर दिया है, बिजली का बिल दुगुना आने लगा है और अब सीमेंट की कीमते बढ़ाकर चारों तरफ से महंगाई की मार जनता पर पड़ रही है।

See also  कानून व्यवस्था बनाने रखने के लिए एसडीएम एवं एसडीओपी आपसी सहयोग एवं समन्वय से करें कार्य : कलेक्टर...

कांग्रेस पार्ट्टी यह मांग करती है कि सीमेंट पर 50 रूपए प्रति बोरी की भारी भरकम मूल्य वृद्धि वापस ले, और सीमेंट को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कमोडिटी की तय सूची में शामिल करें ।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!