Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह 18 सितम्बर को होगा आयोजन, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के गरिमामय आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में अपर कलेक्टर एस पी वैद्य ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह के आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक ली। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह 18 सितम्बर 2024 को शहीद स्मारक परिसर कचहरी चौक जांजगीर में आयोजित किया जायेगा। अपर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को गरिमामय आयोजन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यभार सौपे और तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सर्वप्रथम बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद परिवारों का सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान, कृषक संगोष्ठी, विधिक सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर आराध्या राहुल कुमार, एसडीएम ममता यादव, देवेश सिंह, डॉ परस शर्मा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराकर भूमि नामंतरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!