पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल के अनुशंसा एवं प्रयास से सामुदायिक भवन के लिये 72 लाख रूपये स्वीकृत…

जांजगीर-चांपा। छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के सतत् प्रयास एवं अनुशंसा से जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्र के 4 ग्राम पंचायतों में महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं की मीटिंग व बैठने के लिये सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 72 लाख रूपये राशि की स्वीकृति शासन द्वारा प्राप्त हुई है, जिसमें ग्राम पंचायत खोखरा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिये 18.00 लाख, ग्राम पंचायत गौद में सामुदायिक भवन निर्माण के लिये 18.00 लाख, ग्राम पंचायत सेमरा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिये 18.00 लाख एवं ग्राम पंचायत बसंतपुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिये 18.00 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जायेगा। ज्ञात हो कि पिछले दिनों क्षेत्र के महिला स्व सहायता समूहों कि महिलाओं द्वारा उनके मीटिंग व बैठने के लिये सामुदायिक भवन निर्माण किये जाने का आग्रह पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल के समक्ष किया था जिस पर उन्होेंने शीघ्र पहल करने का आस्वाशन दिया था। श्री चंदेल के सतत् प्रयास एवं अनुशंसा से महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं की मीटिंग व बैठने के लिये क्षेत्र के 4 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है। महिला स्व सहायता समुह की महिलाओं की मीटिंग व बैठने के लिये सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के महिला स्व सहायता समूहों व महिला संगठनों ने इसका स्वागत किया है तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेेल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुये अभार व्यक्त किया है।



