Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने नगर पालिका परिषद अकलतरा एवं चांपा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर का किया निरीक्षण, कलेक्टर ने सुनी शिविर में नागरिकों की समस्याएं, कलेक्टर ने पटवारी कार्यालय का किया निरीक्षण…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज नगर पालिका परिषद अकलतरा एवं नगर पालिका परिषद चांपा में आयोजित जन समस्या निवारण पखवाड़ा का निरीक्षण किया। कलेक्टर छिकारा ने शिविर में पहुंचकर वहां उपस्थित आमजनों से उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली तथा मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को उसके निराकरण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने चांपा में लगाए गए जन समस्या निवारण पखवाड़ा में शामिल होकर शिविर में आवेदन लेकर आये आम नागरिकों से उनकी मांगों एवं समस्याओं को जाना और अधिकारियों को निराकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में प्राप्त आवेदनों का शीघ्रता से निवारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, सीएमओ भोला सिंह, तहसीलदार पुलकित साहू एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने पटवारी कार्यालय का किया निरीक्षण
कलेक्टर छिकारा ने ग्राम पंचायत नरियरा के पटवारी कार्यालय का निरीक्षण करते हुए नामांतरण, सीमांकन एवं नामांतरण के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत शत प्रतिशत ई-केवायसी करने और आवेदन लेकर खातेदारों के नाम समय सीमा में जोड़ने कहा अन्यथा सख्त कार्रवाई करने कहा एवं संबंधित तहसीलदार को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

See also  प्रथम क्रिएटिविटी चैम्पियन वर्कशॉप का किया गया आयोजन, नवागढ़ ब्लॉक के 25 गांव से 52 युवा युवतियों को दिया गया प्रशिक्षण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!