Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कांग्रेस नेता सलीम खान एवं उसके पुत्र के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन…

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जांजगीर निवासी कांग्रेस नेता सलीम खान एवं उसके पुत्र के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही उन्होंने आजाक थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए शीघ्र उचित कार्यवाही की मांग की है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपने ज्ञापन में कहा है कि बाजार पारा जांजगीर निवासी कुश कुमार पिता मनराखन सूर्यवंशी ने नगर के कांग्रेस नेता सलीम खान एवं उसके पुत्र के विरूद्ध आजाक थाना जांजगीर में अपने साथ जातिसूचक गाली सार्वजनिक स्थल पर देने एवं मारपीट करने के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन प्रस्तुत किया था, परन्तु लगभग 4 माह से आजाक थाना जांजगीर द्वारा कांग्रेस नेता सलीम खान एवं उसके पुत्र के विरूद्ध कोई अपराध पंजीबद्ध न करते हुए संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे सलीम खान एवं उसके पुत्र का हौसला बढ़ गया है तथा आम रास्ता पर निकलने से पीड़ित कुश को मारने-पीटने की धमकी दी जा रही है और कहा जा रहा है कि उसके खिलाफ रिपोर्ट करके क्या हुआ, उसके खिलाफ कोई अपराध पंजीबद्ध नहीं होगा। इस वजह से पीड़ित कुश कुमार काफी व्यथित है। वहीं आजाक थाना द्वारा उसके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इससे स्पष्ट है कि आजाक थाना प्रभारी द्वारा उन्हें भरपूर संरक्षण दिया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेता सलीम खान एवं उसके पुत्र के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किए जाने की मांग की है।
इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, हितेश यादव, उमेश राठौर, अनिल शर्मा, शिव चमन सिंह, पुष्पेंद्र कुश कुमार सूर्यवंशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश राठौर, महामंत्री सोनू यादव, छबि कश्यप, शैल राठौर, शत्रुहन दूबे, देवा गढ़वाल, गोलू दूबे, योगेश चौरसिया, रघु कश्यप, हरी सोनवानी, अजय कौशिक, लालू साहू, गोलू, सुंदर, बंटी यादव, राहुल सूर्यावशी, शिव यादव एवं वार्ड न 14 व 15के समस्त नागरिक गण उपस्थित थे।

See also  Road Accident : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो लोगों की मौके पर मौत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!