Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

गर्लफ्रेंड ने बात करना की बंद, तो प्रेमी ने गर्ल्स पीजी में घुसकर उसकी दोस्त पर चाकू से किए 20 वार, फिर गला रेता…

Bengaluru PG Murder: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। उसने जिस युवती को मारा उसका नाम कृति कुमारी है। वह बिहार की रहने वाली थी। पुलिस ने अभिषेक को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर लिया।

पीजी में घुसकर बिहार की महिला की हत्या।

पुलिस ने कातिल को भोपाल से गिरफ्तार किया।

मृतका की पहचान कृति कुमारी के रूप में हुई।

एजेंसी, बेंगलुरु। Bengaluru PG Murder: बेंगलुरु के कोरमंगला में गर्ल्स पीजी के अंदर 24 वर्षीय युवती की हत्या कर दी थी। आरोपी को शनिवार को मध्यप्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम अभिषेक बताया जा रहा है, जिसने 23 जुलाई की रात को बिहार की रहने वाली कृति कुमारी को बेरहमी से मार डाला था।

पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय कृति कुमारी एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। अभिषेक की गर्लफ्रेंड की दोस्त है। आरोपी मंगलवार रात 11.30 बजे वीआर लेआउट स्थिति पीजी हॉस्टल में घुसा और तीसरी मंजिल में स्थित मृतका को कमरे से बाहर बुलाकर चाकू से गला रेत दिया। कृति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Advertisment

बिहार की रहने वाली है मृतका युवती
प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी कोई जान-पहचान का व्यक्ति है। घटना में पीजी हॉस्टल मालिक की लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि मृतका युवती की पहचान 24 साल की कृति कुमारी के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी की कर्मचारी थी।

See also  चांदी का जेवर चोरी करने वाले आरोपी एवं जेवर खरीदने वाले खरीददार को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार....

सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि अभिषेक पीजी में पहुंचा। दरवाजा खटखटा कर कृति को बाहर निकाला। इसके बाद गैलरी में चाकू से ताबड़तोड़ वार किया। आरोपी ने लड़की को 20 बार चाकू से गोदा, फिर गला रेता और फरार हो गया। शोर सुनकर हॉस्टल की बाकी लड़कियां बाहर आईं, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।

अभिषेक लड़की की दोस्त का प्रेमी
पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिषेक, मृृतक युवती की रूममेट का प्रेमी है। वह नौकरी की तलाश में है। अक्सर अभिषेक और उसकी गर्लफ्रेंड का झगड़ा होता था। जब लड़ाई बढ़ जाती तो कृति सुलाह करने आती थी। इससे आरोपी नाराज रहता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कृति ने अपनी दोस्त को अभिषेक से दूरी बनाने की सलाह दी थी। इससे आरोपी भड़क गया और खूनी घटना को अंजाम दिया।

See also  एसडीएम पामगढ़ ने गिरदावरी के कार्य एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!