Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

यह बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में – सोनू यादव…

जांजगीर- चांपा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के प्रथम आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री सोनू यादव ने कहा कि यह बजट रोजगार के अनगिनत अवसर देना वाला बजट है। यह आत्म निर्भर विकसित भारत का वह दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बजट समावेशी, दूरदर्शी, 2047 के विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाने वाला बजट है। इसमें गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के सशक्तिकरण की झलक है। युवाओं के रोजगार के अवसर है। श्री यादव ने कहा कि उद्योग, व्यापार और निर्यात बढ़ाने की योजनाएं, इंडस्ट्रियल पार्क बना करके रोजगार के सृजन करने की दिशा है। यह बजट देश को विकसित राष्ट्र की ओर ले जाने वाला बजट है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 वर्ष की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया है।

See also  गौतम गंभीर ने आईपीएल में कोलकाता की जीत का सारा क्रेडिट लिया? भारतीय तेज गेंदबाज के दावे से सब हैरान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!