Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलेक्टर ने सिवनी (च) की सरपंच को किया बर्खास्त जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने कलेक्ट्रेट में की थी शिकायत…

कलेक्टर ने सिवनी (च) की सरपंच को किया बर्खास्त

जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने कलेक्ट्रेट में की थी शिकायत

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत सदस्य की शिकायत पर जांजगीर-चांपा के कलेक्टर ने सिवनी (च) के सरपंच के विरूद्व धारा 40 (1) ख, के तहत की कार्रवाई करते हुए बर्खास्त कर दिया है।
ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत सिवनी की सरपंच श्रीमती लखेकुमारी चंद्रकुमार ने ग्राम के शासकीय भूमि धोबनीन डबरी, खैरवार, तालाब,अम्हा तालाब व मेन रोड़ के अगल बगल घुरवा में अवैध राखड डंप पाए जाने पर कलेक्टर ने ये बड़ी कर्रवाई की है।
बताया जा रहा है की जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में सिवनी सरपंच द्वारा गांव की शासकीय भूमि में राखड़ को अवैध रूप से डंप किए जाने पर जांच करने की शिकायत किया गया था। जांच में सही पाए जाने पर कलेक्टर ने सिवनी सरपंच के विरूद्व धारा 40 (1) ख, के तहत की कार्रवाई करते हुए बर्खास्त कर दिया है।

See also  भाजपा की तीनों विधानसभा स्तरीय कार्यशालाएं संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र, आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!