Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पामगढ़ विधायक की अनुशंसा से विभिन्न विकास कार्यो के लिए राशि हुई स्वीकृत…

पामगढ़ विधायक की अनुशंसा से विभिन्न विकास कार्यो के लिए राशि हुई स्वीकृत 
 
जांजगीर-चांपा। विधायक इंदू बंजारे की अनुशंसा से विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्य 1 करोड़ 5 लाख 98 हजार रुपए की स्वीकृति विभिन्न निर्माण कार्य के लिए मिली है। जिसमें ग्राम पंचायत डोंगाकोहरौद जनपद पंचायत पामगढ़, मुक्तिधाम में शेड निर्माण कार्य स्वीकृत राशि 4.79 लाख रूपए। ग्राम पंचायत भिलौनी जनपद पंचायत पामगढ़, मुक्तिधाम में शेड निर्माण कार्य, जोरैला पारा में स्वीकृत राशि 4.79 लाख रुपए। ग्राम पंचायत भिलौनी जनपद पंचायत पामगढ़, पी.डी.एस. गोदाम निर्माण, स्वीकृत राशि 7 लाख रुपए।
ग्राम पंचायत- महका जनपद पंचायत पामगढ़, सी.सी. रोड निर्माण नाला पुल से बस्ती की ओर, स्वीकृत राशि 5.20 लाख रुपए। ग्राम पंचायत सिल्ली जनपद पंचायत पामगढ़, रंगमंच निर्माण धान खरीदी केंद्र के पास, स्वीकृत राशि 2 लाख रुपए।
 ग्राम पंचायत लगरा जनपद पंचायत पामगढ़, सामुदायिक भवन निर्माण ग्राम भलवाही अजा मोहल्ला में, स्वीकृत राशि 6.50 लाख रुपए। ग्राम पंचायत डोंगाकोहरौद रंगमंच निर्माण आवास मोहल्ला नहर के पास, स्वीकृत राशि 2 लाख रुपए।
 ग्राम पंचायत पचरी जनपद पंचायत नवागढ़, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य नायक मोहल्ला में, स्वीकृत राशि 6.50 लाख रुपए। ग्राम पंचायत गंगाजल जनपद पंचायत नवागढ़ रंगमंच निर्माण, स्वीकृत राशि 2 लाख रुपए। ग्राम पंचायत खैरताल जनपद पंचायत नवागढ़, सी.सी. रोड निर्माण कार्य, खपराडीह स्कूल से गुड़ी की ओर, स्वीकृत राशि 5.20 लाख रुपए।
 ग्राम पंचायत कुरियारी जनपद पंचायत पामगढ़, तालाब सौंदर्यीकरण टेडहा तालाब में, स्वीकृत राशि 10 लाख रुपए राशि स्वीकृत हुई है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से ग्राम पंचायत कुकदा जनपद पंचायत नवागढ़ में मंगल भवन निर्माण कार्य जयस्तंभ के पास स्वीकृत राशि 10 लाख रूपए। ग्राम पंचायत रसौटा जनपद पंचायत पामगढ़, अहाता निर्माण कार्य गुरु घासीदास मेला मैदान में, स्वीकृत राशि 10 लाख रुपए। ग्राम पंचायत खोरसी जनपद पंचायत पामगढ़, छतदार मंच निर्माण कार्य, स्वीकृत राशि 2.50 लाख रुपए। ग्राम पंचायत पनगांव जनपद पंचायत पामगढ़, छतदार मंच निर्माण कार्य मंगल भवन के पास स्वीकृत राशि 2.50 लाख रुपए। ग्राम पंचायत जेवरा जनपद पंचायत पामगढ़ सी.सी. रोड निर्माण कार्य अजा. मोहल्ला में स्वीकृत राशि 5 लाख रुपए। राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद से स्वीकृत कार्य में ग्राम पंचायत रसौटा जनपद पंचायत पामगढ़, छतदार मंच निर्माण कार्य कुआं के पास स्वीकृत राशि 5 लाख रुपए। ग्राम पंचायत भुईगांव जनपद पंचायत पामगढ़, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य केवट मोहल्ला में स्वीकृत राशि 5 लाख रुपए। ग्राम पंचायत मुड़पार (खि.) जनपद पंचायत पामगढ़ सामुदायिक भवन निर्माण कार्य श्रीवास मोहल्ला में स्वीकृत राशि 7 लाख रूपए। ग्राम पंचायत कोसा जनपद पंचायत पामगढ़, छतदार मंच निर्माण कार्य उपस्वास्थ्य केंद्र के पास स्वीकृत राशि 3 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है।

See also  CG NEWS: प्यार में मिले धोखे के बाद नाबालिग ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!