Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जो लोग संविधान बदलने के लिए 400 सीट चाह रहे हैं, देश के लोग ही उनको करारा जवाब देंगे और 150 के नीचे पहुंचा देंगे – राधिका खेड़ा, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जिला मुख्यालय जांजगीर के हॉटल ड्रीम पॉइंट में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित…

जांजगीर-चांपा। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी राधिका खेड़ा इन दिनों प्रदेश का दौरा कर सभी 11 लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के संकल्प पत्र को जुमला पत्र बता रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा शनिवार को जिला मुख्यालय जांजगीर पहुंची। यहां उन्होंने हॉटल ड्रीम पॉइंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर प्रहार किया। साथ ही कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में प्रवेश करने वाले लोगों को बहरूपिया करार दिया और कहा कि बहरूपिया लोगों के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है। इस दौरान जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, अकलतरा विधायक व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष मंजू सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, रफीक सिद्धिकी, शिशिर द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को बेहतर बताते हुए मोदी के मेनिफेस्टो को जुमला पत्र बताया और कहा कि जो लोग संविधान को बदलने के लिए 400 सीट चाह रहे हैं, देश के लोग ही उनको करारा जवाब देंगे और 150 के नीचे उन्हें पहुंचा देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कभी पत्रकार वार्ता नहीं करते, किसी से चर्चा नहीं करते, विपक्ष से चर्चा नहीं की जाती। काला कानून लेकर आए, चर्चा नहीं किए। जीएसटी लेकर आए, चर्चा नहीं की। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के लगातार पार्टी छोड़ने पर प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कहा कि जो डरते है, वो पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। हमें डरपोक लोगों की जरूरत नहीं है। कांग्रेस में निडर लोग हैं, जो किसानों की आवाज, युवाओं की आवाज, पहलवानों की आवाज, महिलाओं की आवाज़ उठाने का काम करते हैं। हम उनको न्याय दिलाएंगे। वहीं, भाजपा की 400 सीट को लेकर उन्होंने कहा कि जब आपके पास 400 लोग हो जाएंगे, तो जाहिर सी बात है कि आप चर्चा नहीं करेंगे, आप तानाशाही करेंगे।

See also  संभागायुक्त महादेव कावरे ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी करने दिए निर्देश...

उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद को ही देख लीजिये जो भाजपा से हैं, उन्होंने अपने पांच साल के कार्यकाल में केवल 3 प्रश्न किए, वो भी जांजगीर  से बाहर के थे। उन्होंने जांजगीर में एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव, स्थानीय लोगों को रोजगार सहित स्थानीय स्तर की अन्य बुनियादी जरूरतों को कभी सदन में नहीं रखा। एक सवाल के जवाब में राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कहा कि सरगुजा के भाजपा प्रत्याशी का नाम कोल स्कैम के चार्जशीट में था। वो जब भाजपा में गए, तो टिकट मिल गई और उनका नाम चार्जशीट से गायब हो गया। जांजगीर चांपा में भी ऐसे ही लोगों ने भाजपा की शरण ली है, वास्तव में कांग्रेस को उनकी जरूरत ना थी और ना ही है। प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को कम से कम आठ सीटों पर जीत मिलेगी।

See also  भीषण सड़क दुर्घटना: 6 लोगों की मौत, महाकुंभ से लौट रहे थे...

संविधान को बचाने के लिए है ये चुनाव : राधिका खेड़ा

Advertisment

प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने कहा कि पूरे देश में ये चुनाव किसी को जिताने या किसी को हराने के लिए नहीं बल्कि, ये चुनाव संविधान को बचाने के लिए है, क्योंकि लगातार भाजपा के सांसद अलग-अलग जगहों से इस बात को बल दे रहे हैं कि हमें 400 पार सीटें जीतनी हैं, क्योंकि उन्हें संविधान बदलना है। तो ये लड़ाई अब सिर्फ जीत या हार तक सीमित नहीं है, ये हमारे जीवन की लिए है। हर युवा, महिला, बुजुर्ग, किसान, खिलाड़ी, हर वर्ग की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई भारत को उसकी भारतीयता बचाने के लिए है, ये लड़ाई उस गौरव को बचाने की, जो हमें हमारे पूर्वजों ने दिया है।

See also  Grand Farewell to Thalapathy: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की एडवांस बुकिंग शुरू; ₹2500 तक बिक रहे टिकट

प्रवक्ता खेड़ा ने मंत्री रामविचार को बताया विवेकहीन

राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने छत्तीसगढ़ के मंत्री रामविचार नेताम के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें विवेकहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि जिनका का नाम राम और विचार है, वो ही मातृशक्ति को लेकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं, ऐसे लोगों से नारी सम्मान की उम्मीद बेमानी है। इस तरह के लोगों को छतीसगढ़ सहित देश भर के मतदाता ही सबक सिखाएंगे। लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद जुमलेबाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबकुछ समझ में आ जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!