Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भीषण सड़क दुर्घटना: 6 लोगों की मौत, महाकुंभ से लौट रहे थे…

भोजपुर। बिहार में भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरा-मोहनिया हाईवे पर दुल्हिनगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक कार से प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर पटना लौट रहे थे। शुक्रवार तड़के लगभग तीन बजे ये हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से कार से मृत लोगों के शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मृतकों में दंपती, उनकी दो बेटियां समेत छह लोग बताए जा रहे हैं।

See also  सेक्स सीडी कांड: फिर बढ़ीं भूपेश बघेल की कानूनी मुश्किलें, सेशन कोर्ट ने शुरू किया केस

बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी और चालक को झपकी आ गई थी, जिस वजह से वाहन ने पीछे से खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। फिलहाल, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसकी गूंज कई सौ मीटर तक सुनाई दी। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहा एक डॉक्टर का परिवार बक्सर में हादसे का शिकार हो गया था। कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटना-बक्सर नेशनल हाईवे-922 के नुआंव गांव के पास कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कार सवार डॉक्टर जितेंद्र कुमार केसरी की दूसरी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं हादसे में डॉक्टर, उनकी पहली पत्नी, बेटा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

See also  युवाओं के कौशल विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में तेजी से हो रहा है कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित युवा उत्सव 3.0 में हुए शामिल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!