Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

संभागायुक्त महादेव कावरे ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी करने दिए निर्देश…

 जांजगीर चांपा। संभागायुक्त महादेव कावरे ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अकलतरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति, पेयजल एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। संभागायुक्त कावरे ने विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति पंजी, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई अवलोकन किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इस अवसर पर एसडीएम अकलतरा विक्रांत अंचल, जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संभागायुक्त ने पेट्रोल पंप में साफ-सफाई व्यवस्था सही नहीं होने पर संचालक को  नोटिस जारी करने के दिये निर्देश
       संभागायुक्त महादेव कावरे ने अकलतरा के महावीर सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप में साफ सफाई व्यवस्था सही नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की एवं संबंधित अधिकारियों को पेट्रोल पम्प संचालक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

See also  Operation Sindoor: कर्नल सोफिया कुरैशी के ससुर ने कहा- लोग सलाम करते नहीं थक रहे…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!