छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
जांजगीर-चांपा में मेडिकल कालेज के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल के प्रयास से 306.23 करोड़ रुपए की मिली स्वीकृति…

जांजगीर-चांपा। जिला के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के अनुशंसा एवं सतत प्रयास से जांजगीर चांपा जिले में मेडिकल कॉलेज के लिए 306.23 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। ज्ञात हो कि इसके लिए चंदेल ने पिछले विधानसभा में सर्वसम्मति से अशासकीय संकल्प पारित कराया था तथा अनेकों बार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंप कर इसे स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया था जिसकी स्वीकृति आज प्राप्त हुई है। चंदेल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए व्यक्त किया है। जांजगीर-चांपा जिले में मेडिकल कॉलेज की प्रशासकी स्वीकृति मिलने पर लोगों में हर्ष व्याप्त है।



