छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
38 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि इंदिरा उद्यान अकलतरा में अवैध शराब की जाती है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी गोलू गोड उम्र 21 वर्ष साकिन इंदिरा उद्यान अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से 18 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी लक्ष्मण सिह गोड उम्र 25 वर्ष साकिन इंदिरा उद्यान अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से कुल 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 8,600 रुपए बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में धारा 34(2) आब. एक्ट का कार्यवाही की जाकर विधिवत गिरफ्तार कर 08 अप्रैल 24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश कुमार यादव थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि सियाराम यादव प्र.आर.शरीफुद्दीन खान, आर. विनोद राठौर, दीपक कश्यप, गौकरण राय का सराहनीय योगदान रहा।



