Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

 न जायते म्रियते वा कदाचि, न्नायं भूत्वा भविता वा न भूय: -राजेश्री महन्त जी

0 छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष हुए सम्मिलित श्रीमद् भागवत महापुराण में!
 
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज केसरवानी कल्याण भवन शिवरीनारायण में कटकवार परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित हुए। आयोजक परिवार के द्वारा उनका बहुत ही आत्मियता पूर्वक स्वागत किया गया। राजेश्री महन्त महाराज ने व्यास पीठ पर विराजित आचार्य ओम प्रकाश शर्मा जी का साल, श्रीफल से सम्मान किया, आचार्य जी ने भी पुष्पमाला भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रोताओं को संबोधित करते हुए राजेश्री महन्त महाराज ने कहा कि- आत्मा का ना तो जन्म ही होता है और ना ही मृत्यु ही। आत्मा शाश्वत, चिरातन, पुरातन और अमर है। श्रीमद् भागवत गीता में लिखा है कि- न जायते म्रियते वा कदाचि,न्नायं भूत्वा भविता वा न भूय:।। कटकवार परिवार ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया है, निश्चित ही उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होगी। भगवान शिवरीनारायण से प्रार्थना है कि वे उन्हें इस संसार के आवागमन से दूर रखें और अपने चरण -शरण में स्थान दें। व्यास पीठ पर विराजित आचार्य शर्मा ने कहा कि – पूज्य महन्त जी महाराज की यह बड़ी कृपा है कि जहां कहीं भी मुझे श्रीमद् भागवत महापुराण स्रोताओं को सुनाने का अवसर मिलता है वहां अल्प सूचना पर ही महाराज जी आशीर्वाद प्रदान करने के लिए उपस्थित हो जाते हैं, संत महात्माओं के दर्शन मात्र से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। यह आयोजन उनके आगमन से पूरी तरह से सफल हुआ ऐसा हम सभी मानते हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से श्री शिवरीनारायण मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य सुखराम दास, पुरेंद्र सोनी, अंकित दुबे, राहुल मिश्रा, राहुल तिवारी, आयोजक परिवार से गौरी शंकर कटकवार, रवि कटकवार एवं उनके परिवार के सभी सदस्य, जांजगीर से बेनीराम कटकवार, हरिहर कटकवार,छतराम  कहरा, तथा मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित  अनेक प्रतिष्ठित नागरिक गण उपस्थित थे।

See also  कोरबा जिले में लगातार बारिश से भूस्खलन, सड़कें बंद, लोगों को हो रही परेशानी,

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!