छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
नवपदस्थ डीईओ एवं डीएमसी से मिला शिक्षक मोर्चा

जांजगीर-चांपा। शिक्षक संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन,शालेय शिक्षक संघ,संयुक्त शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी मनोहर प्रताप सिंह एवं नवपदस्थ जिला मिशन समन्वयक रामेश्वर जायसवाल से सौजन्य भेंट कर उनका बुके भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर शिक्षक मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों ने जिले की शैक्षणिक व्यवस्था एवं शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से नवपदस्थ अधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर वातावरण निर्मित करने तथा शिक्षकों से संबंधित विषयों के सकारात्मक समाधान के लिए संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान करने की बात कही।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए विभाग और शिक्षक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। नवपदस्थ अधिकारियों ने संगठन द्वारा रखे गए विषयों को गंभीरता से सुना तथा सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान जिला संचालक सत्येंद्र सिंह,संतोष शुक्ला,विकास सिंह, जिला उप संचालक डॉ. बोधीराम साहू, योगेंद्र शुक्ला, आशीष सिह, विजय प्रधान, धनंजय शुक्ला, विनोद चौबे, राकेश तिवारी, किशोर सिंह, संतोष तिवारी, केशव साहू, उमेश तेबुलकर,अशोक साहू, टेकराम कुर्रे, उमाशंकर सूर्यवंशी, रामकुमार चौहान, जागेश्वर प्रसाद साहू,अरुण शर्मा, अश्वनी राठौर, धनेश्वर देवांगन, शेषनारायण राठौर, जगेंद्र वस्त्रकार सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



