Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सूरजपुर स्काउटिंग को नई दिशा, संदीप अग्रवाल जिला मुख्य आयुक्त और शंकर यादव अध्यक्ष नियुक्त…

नई सोच, कुशल नेतृत्व – सूरजपुर स्काउटिंग को मिलेगा सुनहरा भविष्य

सूरजपुर। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त सोमनाथ यादव के प्रथम सूरजपुर आगमन ने जिले की स्काउटिंग गतिविधियों में नई चेतना का संचार कर दिया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित भव्य समारोह में श्री यादव ने संदीप अग्रवाल को जिला मुख्य आयुक्त एवं शंकर यादव को जिला संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंड सचिव, प्रशिक्षित स्काउटर-गाइडर एवं जिला पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। राज्य मुख्य आयुक्त महोदय ने जिले के वार्षिक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कार्यों में गति लाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए और स्काउटिंग को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर संभागीय डॉक त्रिभुवन शर्मा, सरगुजा के जिला मुख्य आयुक्त तजिंदर बग्गा सहित अनेक गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। राज्य मुख्य आयुक्त का अभिनंदन मधुकामनी पौधे और माता कुदरगढ़ी के छायाचित्र भेंट कर अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक राज्य आयुक्त एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त रामदत्त पटेल ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन जिला सचिव उमेश गुर्जर ने किया।

See also  दो शातिर चोर एवं एक खरीददार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार चांपा पुलिस की कार्यवाही...

कार्यक्रम के उपरांत विश्रामपुर में कारमेल कॉन्वेंट स्कूल, विकासखंड संघ और जिला संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्याऊ घर का शुभारंभ कर आमजन के लिए जल सेवा का कार्य भी प्रारंभ किया गया।

राज्य मुख्य आयुक्त सोमनाथ यादव ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा —

“स्काउटिंग केवल संगठन नहीं, संस्कारों की पाठशाला है। सूरजपुर से सेवा, समर्पण और नेतृत्व की एक नई इबारत लिखी जाएगी।”

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!