Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भारतीय युवा कांग्रेस के 64वें स्थापना दिवस पर युकांइयों ने रोपे 101 पौधे…

जांजगीर-चांपा। देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. इंदिरा गांधी द्वारा 9 अगस्त 1960 को देश के सामाजिक उत्थान की दिशा में यूवा पीढ़ी कार्य करके स्वयं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से स्थापित भारतीय युवा कांग्रेस के 64वे स्थापना दिवस पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के संयोजकत्व एवं क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप, इंका नेता दिनेश शर्मा व गुलजार सिंह, कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पैगवार, नगरपालिका अध्यक्ष भगवानदास गढेवाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्षद्धय विवेक सिसोदिया व रफीक सिद्धिकी, महामंत्री शिशिर द्विवेदी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मस्तूरी नागेन्द्रराय, जिला महिला कांग्रेस सदस्य सीमा शर्मा एवं ग्राम खोखसा के सरपंच विनोद राज की उपस्थिति में ग्राम खैरा नैला में 101 पौधे लगाये गए। इसके पूर्व उपस्थिति कांग्रेसजनों द्वारा झण्डात्तोलन किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि हर वर्ष अगस्त क्रांति दिवस 9 अगस्त को युवा कांग्रेस द्वारा आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष प्रदेश के हसदेव अरण्य क्षेत्र में विकास के नाम पर की जा रही है वनों की अंधाधुन कटई और प्रदेश में बदलते हुये वातावरण को ध्यान में रखकर “1 पेड़ भारत के भविष्य के लिये” अभियान के तहत् 101 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के वचन जहां स्वच्छता है वहां ईश्वर निवास करते है के ध्येय को आगे बढ़ाते हुये ग्रामवासियों को सफाई का संदेश देते हुये प्रकृति संरक्षण के लिये अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील भी की। इस दौरान प्रमुख रूप से सभापति रामविलास राठैर, मुस्कान परवीन, मनोरमा पाटेकर, अभिषेक राठौर, राजू शर्मा, राजा सिद्धिकी, भोलू यादव, राजा खान, फरीद खान, बबला महाराज, शांति साहू,पवन कश्यप, शहबाज खान, संस्कार राठैर, अशोक सोनवानी, रवि प्रकाश पाण्डेय, आलोक यादव, संजय राठौर, दीपदास, देवेन्द्र साहू, जितेन्द्र साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस को जोर शोर से मनाने की है तैयारी, 26 दिसंबर को होगा पूरे देश में वीर बाल दिवस का आयोजन व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश के प्रसारण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!