Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिले के किसान अब तक 25 अगस्त तक कर सकेंगे फसल बीमा…

जांजगीर-चांपा। जिले के ऋणी और अऋणी किरसान अब 25 अगस्त तक खरीफ कृषि फसल व मौसम आधारित उघानिकी फसलों का बीमा करा सकेंगे। छत्तीसगढ सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने फसल बीमा कराए जाने की अंतिम तिथि 16 अगस्त को बढ़ाकर अब 25 अगस्त 2024 कर दिया गया है। प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान से को राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम आधारित उघानिकी फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा और मौसम आधारित उद्यानिकि फसलों के बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए राज्य के ऋणी और अऋणी किसानों को मार्गदर्शन देने के साथ ही उनका पंजीयन कराने को कहा है, ताकि प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर उन्हें क्षतिपूर्ति मिल सके। राज्य में कृषि विभाग द्वारा खरीफ वर्ष 2024 के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए किसानें को पंजीयन कराना जरूरी है। जिला जांजगीर-चाम्पा के किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत धान सिंचित असिंचित फसल का बीमा करा सकते है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रतिकूल मौसम, सूखा बाढ,जलप्लावन, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को होने वाले फसल पुकसान की क्षतिपूर्ति होती है। योजना में ऋणी और अऋणी किसान जो भू-धारक व बटाईदार हो,शामिल हो सकते है। किसान अधिसूचित ग्राम में अधिसूचित फसल के लिए बीमा कराना चाहते है। वे अपना आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, बी-1, पांच शाला खसरा बैंक पासबूक की छायाप्रति एवं बोनी प्रमाण पत्र के साथ पंजीयन कराना होगा। किसान बैंक अथवा च्वाइस सेंटरों के माध्यम से भी फसल बीमा कराया जा सकता है।
जिले में धान का कुल रकबा 150952 हेक्टेयर है। उप संचालक कृषि आर.एन.गांगे ने बताया है, कि 09 अगस्त 2024 तक जिले के 450 गांव के 10815 किसानों ने 12060 हेक्टेयर में फसल बीमा कराया है। अलग-अलग खसरे के हिसाब से ऋणी किसानों के द्वारा 70073 और अक्णी किसानों के द्वारा 1085 आवेदन किया गया है। कुल 71158 आवेदन अलग-अलग खसरा के हिसाब से बीमा कराने के लिये प्राप्त हुए है। उप संचालक कृषि आर. एन.गांगे द्वारा जानकारी दिया गया कि किसानों ने एक लाख तैंतीस हजार पांच सौ अस्सी रूपए प्रीमियम जमा किया गया है। वही राज्यांश केन्द्रांश तथा किसानों का कुल प्रीमियम राशि चौबीस लाख चौबीस हजार छः सौ रूपए है।

See also  Raipur Crime : रायपुर में 7 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!