Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वैभव सूर्यवंशी को ओपन चैलेंज, इंग्लैंड में एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने ऐसे ललकारा…

नई दिल्ली,01जुलाई : टीम इंडिया की सीनियर पलटन के साथ-साथ इंडिया अंडर 19 टीम भी इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है. वो वहां 5 वनडे मैचों की सीरीज इंग्लैंड की अंडर 19 टीम के खिलाफ खेल रही है, जिसके पहले दो मुकाबलों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. सीरीज का पहला मैच इंडिया U19 ने जीता, जबकि दूसरे में इंग्लैंड U19 ने 1 विकेट से जीत दर्ज की. दूसरे मैच के दौरान भारत की अंडर 19 टीम के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को खुली चुनौती मिली है. ये चुनौती उन्हें एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने दी है. ये चुनौती उन्हें इंग्लैंड के एक और बल्लेबाज थॉमस रियू ने दी है, जिन्होंने दूसरे मैच में शतक जड़ा.

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने वैभव सूर्यवंशी को ललकारा!
अब आप सोच रहे होंगे कि मैच के दौरान इन खिलाड़ियों के बीच ऐसा-वैसा तो कुछ होता दिखा नहीं, फिर कब वैभव सूर्यवंशी को उन्होंने चैलेंज कर दिया? वैभव सूर्य़वंशी को उनसे चुनौती मौखिक तौर पर नहीं मिली है. बल्कि ये चैलेंज उन्हें किया गया है, रन बनाने के मामले में. दरअसल, वैभव सूर्यवंशी को रनों की रेस में एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ और उनके टीम मेट थॉमस रियू ने चैलेंज किया है.

See also  ज्ञानोदय विद्यालय में छात्राओं को गुड़ टच-बैड टच के बारे में जानकारी दी गई...

वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले एंड्र्यू फ्लिंटॉफ के बेटे
वैभव सूर्यवंशी भारत की ओर से 5 वनडे मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने पहले 2 वनडे में 93 रन बनाए हैं. एक वक्त रनों के मामले में सीरीज में वैभव से आगे कोई नहीं था. मगर दूसरा वनडे खत्म होने के बाद रॉकी फ्लिंटॉफ और थॉमस रियू उनसे आगे निकल गए हैं.

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के 2 मैचों के बाद 95 रन हैं. वहीं थॉमस रियू के 2 मैचों में एक शतक के साथ 136 रन हैं. वैभव सूर्यवंशी के सामने इन दोनों बल्लेबाजों को अब पीछे छोड़ने की चुनौती होगी. और, ऐसा करने के लिए उन्हें वही करना होगा, जो उनके कोच मनीष ओझा चाहते हैं.

See also  Janjgir-Champa: ग्राम खोखरा में राहवीर योजना के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कोच की बात मानकर वैभव सूर्यवंशी देंगे करारा जवाब!
वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने TV9 हिंदी से खास बातचीत में ने अपनी चाहत के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि वो अब चाहेंगे कि वैभव सीरीज के बाकी बचे 3 मैचों में ज्यादा नहीं तो कम से कम 1 शतक जरूर लगाए. उन्होंने ये भी बताया कि उसके लिए वैभव को करना क्या होगा? उनके मुताबिक वैभव जैसे खेल रहे हैं, वैसे ही खेलें. बस विकेट पर टिकने की और ज्यादा गेंदे खेलने की कोशिश करें. अगर वो ऐसा करते हैं तो फिर लोगों को उनके बल्ले से शतक देखने को मिल सकता है.

Advertisment

मतलब साफ है वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में एक तीर से दो शिकार करने हैं. उन्हें अपने कोच का कहा भी करना होगा और अगर वैसा कर दिया तो फिर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी और उनके टीम मेट थॉमस रियू ने उन्हें रनों के मामले में जो ललकारा है, उसमें भी वो उन्हें पीछे छोड़ देंगे.

See also  CG NEWS:11 लाख कीमत के गांजा की तस्करी के नेटवर्क से जुड़े दो आरोपियों को चारपहिया वाहन के साथ दबोचा, की जा रही पूछताछ…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!