Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

योग न केवल शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह पूरे विश्व को शांति और सद्भावना का संदेश भी देता है : लखन लाल देवांगन…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन कबीरधाम जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 को कबीरधाम जिला मुख्यालय कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में उद्योग एवं श्रम मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। योगाभ्यास कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के तैल्यचित्र में दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया। कैबिनेट मंत्री देवांगन सहित जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वामी विवेकानंद एकेडमी के खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योग कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने निर्धारित समय सुबह 6.30 बजे से योगासन के सभी आसन, कपालभारती, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प आदि का अभ्यास कराया। जिला मुख्यालय सहित विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय, जनपद पंचायत स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया गया।

See also  Silent Heart Attack: साइलेंट हार्ट अटैक क्या होता है, कैसे होते हैं इसके लक्षण?

कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि ऋषि मुनियों ने आदिकाल से योग को बहुत बड़ा महत्व दिया है। पूर्व में जब चिकित्सा की सुविधा नहीं थी तब योग के माध्यम से हमारा शरीर स्वस्थ्य रहे इसके लिए कार्य किया जाता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को वैश्विक मंच पर विशेष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में पहल करके 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करवाया। प्रभारी मंत्री देवांगन ने कहा कि योग न केवल शरीर और मन को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह पूरे विश्व को शांति और सद्भावना का संदेश भी देता है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योगाभ्यास करने का आग्रह किया है ताकि वे बेहतर स्वास्थ्य और सुखमय जीवन का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि योग, जो प्राचीन भारतीय परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, शरीर और मन को संतुलित करने के लिए आसनों, प्राणायाम और ध्यान का समन्वय करता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, दुनियाभर में योग सत्रों, कार्यशालाओं और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिसमें लाखों लोग योगाभ्यास करते हैं।

See also  तुलसी पंचायत में मछली आखेट पर बवाल, सरपंच पर मनमानी के आरोप, 25 परिवारों की रोजी पर संकट, सरपंच समेत पंचों पर नियम विरुद्ध मछली आखेट का आरोप, तालाब में मछली आखेट को लेकर विवाद गहराया, सरपंच पर धारा 40 की मांग

जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित जिले के गणमान्य नागरिकों ने किया योगा अभ्यास

पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, मोतिराम चंद्रवंशी, पूर्व विधायक अशोक साहू, कवर्धा जनपद अध्यक्ष इंद्राणी दिनेश चंद्रवशी, उपाध्यक्ष बीरेन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, तुकाराम चंद्रवंशी सहित कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, वनमंडलाधिकारी शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहित जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वामी विवेकानंद एकेडमी के खिलाड़ियों ने योगा अभ्यास किया।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!