Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा खासा उत्साह, सभी वर्ग के लोगों के किया योगाभ्यास, वसुधैव कुटुम्बकम् के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों ने योग को दिलाया वैश्विक दर्जा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल…

रायपुर। 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय कांकेर के नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद लोकसभा क्षेत्र रायपुर बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सामूहिक योगाभ्यास प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम, जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत धु्रव सहित अधिकारी-कर्मचारियों व नागरिकों, छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगासन एवं प्राणायाम की विभिन्न मुद्राओं का एक साथ अभ्यास किया। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय में खासा उत्साह दिखा। सभी वर्गों के लोगों ने सामूहिक रूप से योग, योगासन और प्राणायाम किया।

See also  सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो/फोटो भेजने वाले आरोपी को थाना सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार...

योगाभ्यास के उपरांत मुख्य अतिथि सांसद अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह गर्व का दिन है कि योग एवं अध्यात्म की भारत की प्राचीन परम्परा को सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया है। वास्तव में इसे वैश्विक स्तर पर अधिमान्य दिलाने का श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है जिनके सद्प्रयासों से यह संभव हो सका। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने वसुधैव कुटुम्बकम् के उद्देश्य के साथ देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व को निरोगी करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की। सांसद ने कहा कि शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के निरोगी हुए बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। सांसद अग्रवाल ने बताया कि आगामी शिक्षा सत्र में स्कूलों में पहला कालखण्ड योग एवं प्राणायाम का होगा। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांकेर विधायक नेताम ने मानव जीवन में योग की महत्ता और अनिवार्यता पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग एवं प्राणायाम करने की बात कही।
सांसद अग्रवाल ने सभी उपस्थित अतिथियों के साथ योग शिक्षक के निर्देशन में बैठकर, खड़े होकर तथा लेटकर किए जाने वाले सूक्ष्म योग, अर्द्ध चक्रासन, ताड़ासन, मकरासन, भुजंगासन, शशकासन, मकरासन, वज्रासन, हलासन, त्रिकोणासन, उत्तानपाद आसन, कटिचक्रासन, उष्ट्रासन सहित नाड़ीशोधन, कपालभाति, भ्रामरी जैसे विभिन्न प्राणायामों का सामूहिक अभ्यास किया।

See also  अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, रायगढ़ पुलिस ने उत्तराखंड से पकड़े 3 आरोपी, 91 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा...

सांसद ने अनुकम्पा नियुक्ति-पत्र सौंपे-
योग कार्यक्रम के समापन के दौरान सांसद अग्रवाल ने मृत शासकीय सेवकों के परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से अनुकम्पा नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने राजस्व विभाग में नियुक्ति के लिए  हर्षित सोनवानी, सूर्यकांत जुर्री, जयंत मिस्त्री, हेमंत यादव और स्वास्थ्य विभाग हेतु लोकेश्वरी यादव को नियुक्ति आदेश पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धु्रव, उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी सहित वरिष्ठ नागरिक के अलावा जिला पंचायत के सी.ई.ओ. सुमित अग्रवाल, एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा मौजूद थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!