Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधायक अकलतरा विश्व आदिवासी दिवस में शामिल हुए, झिरिया (पोड़ी दल्हा) में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस…

जांजगीर-चांपा। अकलतरा के आदिवासी बहुल गांव झिरिया जो पोड़ी दल्हा से लगा हुआ है, वहां विश्व आदिवासी दिवस वहां के आदिवासियों द्वारा मनाया गया और इस कार्यक्रम में विधायक अकलतरा राघवेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पूरे जिले में जगह-जगह विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया और आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को बचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विधायक राघवेन्द्र सिंह द्वारा एक सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। यह सामुदायिक भवन विधायक निधि से निर्मित किया गया है। इस अवसर पर आदिवासियों द्वारा विधायक राघवेन्द्र सिंह को पीला गमछा ओढ़ाकर और श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक राघवेन्द्र सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी भाइयों और बहनों का अस्तित्व तब से जब से मानव धरती पर है इसलिए जल जंगल और जमीन पर सबसे पहला अधिकार आदिवासी भाइयों का है और यह अधिकार आपसे कोई छीन नहीं सकता है। आदिवासी सभ्यता संस्कृति और आदिवासी समाज को बचाने और सुरक्षित करने के लिए यह दिवस पूरे विश्व में आदिवासी दिवस के रुप में मनाया जा रहा है और हम सबको संकल्प लेना है कि हम सब मिलकर आदिवासी सभ्यता संस्कृति का सम्मान करें और उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे साथ ही उनके सर्वांगीण विकास में हम सब भागीदारी करेंगे। इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चे आदिवासी वेशभूषा में आये थे और उनकी सुंदरता और मासूमियत सबका मन मोह रहीं थीं।

See also  CG Crime News: चौकीदार की हत्या कर भागे आरोपी एक-एक कर चढ़ रहे पुलिस के हत्थे… पटना से एक और दबोचा गया, अब दो फरार; SSP बोले- भड़काने वालों की भी खैर नहीं

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!