Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मुर्गा-बतख चोरी पर पुलिस खामोश, ग्रामीण बोले—कब जागेगी कानून की रखवाली?

ठोस सबूत, गवाह और बरामदगी के बावजूद आरोपियों पर शिकंजा कसने में नाकाम—पुलिस पर उठे सवाल?

सूरजपुर। शहर के भैयाथान रोड निवासी गौतम कुमार ने थाना सूरजपुर में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि डुमरिया और नेवरा गांव के कुछ लोगों ने उनके पशुपालन केंद्र डुमरिया से 9 अगस्त 2025 की रात करीब 50 मुर्गे, 10 बतख और अन्य सामान चोरी कर लिया। आरोपियों ने बाउंड्रीवाल फांदकर सेंधमारी की और घटना के बाद आस-पास के ग्रामीणों से पूछताछ में कई आरोपियों के घरों में चोरी किए गए जिंदा और मृत मुर्गा -बतख बरामद होने की पुष्टि हुई। ग्रामीणों ने फोटो और वीडियो भी साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपे।

See also  प्रत्येक मामले के पीछे एक मानवीय कहानी होती है संघर्ष की, आशा की, और न्यायपालिका में विश्वास की : मुख्य न्यायाधीश…

आवेदक ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी उनके केंद्र से मुर्गे, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, समर सीबल पंप और बिजली के तार चोरी कर चुके हैं। उन्होंने सभी नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और चोरी की वस्तुएं वापस दिलाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की बरामदगी की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई थी। कार्रवाई का आश्वासन मिला, लेकिन आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं, मानो उन्हें कानून का कोई डर ही न हो।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस को ठोस सबूत, गवाह और चोरी की बरामदगी का प्रमाण मिल चुका है, फिर भी कार्रवाई में देरी न केवल संदिग्ध है बल्कि अपराधियों के हौसले को बढ़ाने वाली है। कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों पर हाथ डालने से बच रही है, जबकि यह चोरी की घटना पहले भी दो-तीन बार हो चुकी है।

Advertisment

पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि जिन आरोपियों के घर से चोरी का सामान मिला है, उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर पूछताछ की जाए और कड़ी धाराओं में अपराध दर्ज किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

See also  जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेला: जरूरतमंद परिवारों को मिला सपनों का आशियाना, पीएम आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण आवास के हितग्राहियों को चाबी एवं नये स्वीकृति आदेश दिए, प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु जिला स्तरीय हेल्पलाईन नंबर 9202400484 जारी...

समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी या उन्हें पकड़ने के प्रयास की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार, पुलिस फिलहाल “जांच” की बात कह रही है, लेकिन कार्रवाई के मोर्चे पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!