Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वुमेंस हॉकी इंडिया लीग टूर्नामेंट का आयोजन : रांची में 12 से 26 जनवरी तक खेला जाएगा, चार टीमें लेंगी हिस्सा…

वुमेंस हॉकी इंडिया लीग टूर्नामेंट का आयोजन : रांची में 12 से 26 जनवरी तक खेला जाएगा, चार टीमें लेंगी हिस्सा।

भारत में महिलाओं के हॉकी को बढ़ावा देने के लिए वुमेंस हॉकी इंडिया लीग (WHIL) की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच 12 जनवरी को खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट का आयोजन रांची में किया जाना है। इसमें कुल चार टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट रांची में 12 से 26 जनवरी तक खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट में दिल्ली एसजी पाइपर्स, ओडिशा वॉरियर्स, श्राची रारह बंगाल टाइगर्स और सूरमा हॉकी क्लब हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट को लेकर भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच ने कहा कि महिला हॉकी इंडिया लीग का खेल पर वही प्रभाव पड़ सकता है

जो इंडियन प्रीमियर लीग ने क्रिकेट पर डाला है। रानी का कहना है कि महिला हॉकी इंडिया लीग के जरिए महिला हॉकी को एक बड़ा मंच मिलेगा। जिससे खेल के प्रति जागरूकता और लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

See also  संविधान को सर्वोच्च मानते हुए इसकी रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी, क्योंकि संविधान हमें अधिकार सम्पन्न बनाता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

क्या बोली रानी रामपाल- रानी, जो सूरमा हॉकी क्लब की मेंटर और कोच हैं, ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के मीडिया से बातचीत में कहा कि इस लीग के शुरुआत के लिए हॉकी इंडिया की सराहना की जानी चाहिए, क्योंकि यह शुरू होने में समय जरूर लगा, लेकिन यह महिला हॉकी के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

रानी ने आगे कहा कि हमारी मेंस हॉकी टीम ने क्यों पेरिस में ओलंपिक में कांस्य पदक जीते। इसका श्रेय मेंस हॉकी इंडिया लीग को जाता है, जिसने कई सालों पहले इस दिशा में मजबूत कदम उठाए थे। उनका मानना है कि महिला हॉकी लीग की शुरुआत से आने वाले सालों में और खासकर 2032 और 2036 ओलंपिक में युवा महिला खिलाड़ियों को अपने कौशल को दिखाने का अवसर मिलेगा। यह लीग उन खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन मंच साबित होगी, जो अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं और जो भविष्य में इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन करना चाहती हैं।

Advertisment

महिला क्रिकेट का दिया उदाहरण- रानी ने महिला क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा कि जब महिला क्रिकेट की शुरुआत हुई थी, तो बहुत कम लोग ही इस खेल के बारे में जानते थे। लेकिन अब आप देख रहे हैं कि यह खेल देश में किस प्रकार लोकप्रिय हो चुका है। उनका मानना है कि WHIL (वुमेंस हॉकी इंडिया लीग ) भी महिला हॉकी के लिए वही बदलाव लाएगा और इसके जरिए न सिर्फ खिलाड़ियों को एक मंच मिलेगा, बल्कि देश भर में महिला हॉकी को लेकर एक नई सोच विकसित होगी।

See also  राष्ट्रीय मंच पर जांजगीर-चांपा की मौजूदगी, बंगलौर में आयोजित ‘ऐक्यम् 2026’ में शामिल हुए अमर सुल्तानिया

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!