Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

‘‘नई चेतना-जेंडर अभियान 2.0’’ पर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन, लैंगिक असमानता दूर करने विभिन्न विषयों की दी गई जानकारी…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में  लैंगिक असमानता दूर करने भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘‘नई चेतना – जेंडर अभियान 2.0’’ जिला स्तरीय बैठक जिला पंचायत सभागार जांजगीर में किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ आर के खुंटे ने कहा यह विषय बहुत ही गंभीर है। सोच, व्यवहार, मानसिकता में बदलाव बहुत जरूरी है। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, स्कूल शिक्षा विभाग, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, श्रम तथा वन विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए।
      बैठक में लिंग आधारित भेदभाव, घरेलू हिंसा इत्यादि पर ग्रामीण परिवारों में समझ विकसित करने के लिए राष्टीय अभियान ‘‘नई चेतना – जेण्डर अभियान 2.0’’ प्रारंभ किया गया है। अभियान का क्रियान्वयन 4 दिसम्बर से 31 जनवरी 2024  तक किया जायेगा। बैठक में बताया गया कि लैंगिक हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने तथा महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने एवं उनका सहयोग करने की शपथ भी ली। कार्यशाला में लैंगिक हिंसा के मामलों में उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में ‘बिहान’ की दीदियों को जानकारी दी गई। बैठक में ‘‘नई चेतना – जेण्डर अभियान 2.0’’ के अंतर्गत ‘बिहान’ द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। बैठक में डीएफओ मनीष कश्यप, उप संचालक समाज कल्याण टी पी भावे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थे।
नुक्कड़ नाटक का किया गया मंचन –
     इस दौरान ज्ञान गंगा संकुल संगठन (बिहान की महिलाओं) जेंडर मास्टर ट्रेनर पामगढ़ द्वारा द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लिंग भेद को दंडनीय अपराध बताते हुए लोगों को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक में महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान लिंग भेद, संस्थागत प्रसव, शिक्षा, मासिकधर्म सहित विभिन्न विषयों पर अवगत कराया गया। इसके अलावा बुनकी अंचल पामगढ़, लक्ष्मी टंडन केसला, राजेश्वरी साहू ने अपने अनुभव साझा किए। स्वसहायता समूह की सदस्य सुनीता खुंटे ने प्रोत्साहन गीत प्रस्तुत किया।

See also  छत्तीसगढ़ के महुआ की महक पहुंचने लगी देश-विदेश तक, फूड ग्रेड महुआ फूल के संग्रहण से मिल रहा अतिरिक्त मुनाफा और रोजगार, राज्य में फूड ग्रेड महुआ फूल के संग्रहण में मनेन्द्रगढ़ वनमंडल रहा प्रथम...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!