Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime: परिवार गांव गया, चोरों ने खाली कर दी आलमारी! 8 तोला सोना, 2 किलो चांदी और लाखों की नकदी पार

रायपुर। राजधानी में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। खमतराई थाना क्षेत्र के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में अज्ञात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। कारोबारी परिवार के साथ नवरात्रि मनाने अपने पैतृक गांव गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

मामला रावांभाठा के बंजारी नगर स्थित शुक्रवारी बाजार का है। यहां रहने वाले सीताराम गुप्ता के मकान के भूतल पर ‘केशरवानी इलेक्ट्रॉनिक्स’ नाम से दुकान संचालित होती है। दुकान में कूलर, आलमारी सहित इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपयोग का सामान बेचा जाता है।

See also  CG News: सड़क हादसे में नवदंपती मौत, 2 माह पहले हुई थी शादी, चासक फरारा, तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, सीताराम गुप्ता 19 अक्टूबर की दोपहर मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ अपने पैतृक गांव खटखरी, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज/रीवा (मध्यप्रदेश) गए थे। 2 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर पहुंचने पर कमरे में रखी आलमारी का लॉक भी टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब मिले।

8 तोला सोना, 2 किलो चांदी और लाखों की नकदी गायब

पीड़ित सीताराम गुप्ता के मुताबिक, चोर घर से करीब 7 से 8 तोला सोने के आभूषण, लगभग 2 किलो चांदी के जेवर और 5 से 8 लाख रुपये नकद ले गए हैं।चोरी गए सोने के आभूषणों में करीब ढाई तोला मंगलसूत्र, एक तोला मनचली, डेढ़ तोला हार, एक तोला झुमकी और एक तोला अंगूठी शामिल हैं। वहीं, चांदी के जेवरों में करधन, अधकमरी, पायल, छागल, बिछिया और बच्चों के आभूषण शामिल हैं।

Advertisment

पीड़ित ने बताया कि नकदी में करीब 4 लाख रुपये उनके दिवंगत बेटे की डैम में डूबने से हुई मौत के बाद मिली सहायता राशि के थे। बाकी रकम कारोबार से संबंधित बताई गई है।

See also  कीटनाशक दुकानों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो दुकानें सीलबंद

19 अक्टूबर को गांव गया था परिवार, 2 नवंबर को लौटा

बताया गया कि परिवार करीब दो सप्ताह तक घर से बाहर था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान को निशाना बनाया। घर लौटने पर चोरी का पता चलने के बाद कारोबारी ने खमतराई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस रिकॉर्ड में चोरी गई संपत्ति का शुरुआती मूल्यांकन 7.50 लाख रुपये से अधिक दर्ज किया गया है। हालांकि, पीड़ित द्वारा बताई गई नकदी और जेवरात की मात्रा के आधार पर वास्तविक नुकसान का आकलन अलग हो सकता है।

 CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

खमतराई पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 331(4) और 305 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक (ASI) रखलाल भारती कर रहे हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

See also  जेएस यूनिवर्सिटी के कोर्सों की डिग्रियां फर्जी, रद्द होगी मान्यता...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!