Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG:छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा लोक पर्व छेरछेरा, किसानों की अनोखी पहल, मंदिर निर्माण के लिए छेरछेरा में मांगे अन्न दान…

CG:छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा लोक पर्व छेरछेरा, किसानों की अनोखी पहल, मंदिर निर्माण के लिए छेरछेरा में मांगे अन्न दान।

सरिया। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर कृषि प्रधान क्षेत्र सरिया में आज महादान के रूप में किसानों ने छेरछेरा पुन्नी मनाया। नगर के जगन्नाथ मंदिर पुनर्निर्माण को लेकर आज किसानों ने छेरछेरा पुन्नी पर भगवान जगन्नाथ की पूजा पाठ करते हुए ट्रैक्टर एवं गाजे बाजे के साथ छेरछेरा रैली निकाल कर एक अनोखी पहल किया है। जिसकी नगर में सर्वत्र सराहना की जा रही है।

विदित हो कि नगर के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पुनीत कार्य के लिए किसानों ने एक अच्छी पहल करते हुए मंदिर निर्माण में सहयोग प्रदान करते हुए छेरछेरा पुन्नी को महादान के रूप में मनाया। किसानों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जितना हो सके, जो भी हो सके, मंदिर निर्माण की मदद करने की अपील करते हुए रैली का आयोजन किया।

See also  Fateh BO Day 2 : बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई सोनू सूद की ‘फतेह’, वीकेंड पर भी नहीं मिला खास रिस्पॉन्स...

जिसमें किसानों सहित नगर वासियों ने छेरछेरा महादान के रूप में रूपए पैसे दान किया। किसान संघ सरिया द्वारा आयोजित महादान पर्व पर गली मोहल्ला पर छेरछेरा की आवाज लगाते हुए किसानों ने अपनी परंपरा और संस्कृति का आभास कराया । मान्यता है कि किसान परिवारों की कोठी धान से छलकते हैं।

उसी में से कुछ दान करने का पर्व छेरछेरा पुन्नी है। किसान संघ के संरक्षक मोहन पटेल ने बताया कि भारतीय संस्कृति के त्योहारों को सभी को मिलकर मनाना चाहिए। इससे प्रेम का संचार होता है। छेरछेरा पुन्नी का खास महत्व है कि इस दिन किया गया दान महादान माना गया है।

See also  Jagdalpur News : दंतेश्वरी मंदिर चोरी: आरोपी की तस्वीर आई सामने, पकड़वाने पर 5 हजार का इनाम घोषित

इसी उद्देश्य को लेकर सरिया के किसानों ने यह आयोजन किया है। जो निश्चित ही एक अनोखा प्रयास है। महादान पर्व पर किसानों ने ट्रैक्टर में बैनर पोस्टर से सजाकर गली मोहल्ले में घुमाया गया। जहां किसानों ने दान में अन्न दान के साथ-साथ रुपए पैसे दान किया। उक्त दान से मंदिर निर्माण में सहायक होगा। यह आयोजन आज रविवार एवं सोमवार 2 दिन का है। जिसमें लोग उत्साह के साथ छेरछेरा पर्व दान कर रहे हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!