Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भागवत कथा से पूरा गांव हो जाता हैं भक्तिमय – राजकुमार साहू, पीथमपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सुनने पहुँचे सभापति…

भागवत कथा से पूरा गांव हो जाता हैं भक्तिमय - राजकुमार साहू, पीथमपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सुनने पहुँचे सभापति।

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय के समीपस्थ बाबा कलेश्वर नाथ के पावन धरा ग्राम पीथमपुर में मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। कथा व्यासपीठ पंकजा दीदी एवं प्रज्ञा दीदी विराजमान थी। जो प्रतिदिन अमृतमयवाणी से लोगों को कथा का रसपान करा रही थी। इस बीच श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ सुनने जिला पंचायत के सभापति एवं भाजपा नेता राजकुमार साहू पहुँचे। सभापति साहू व्यास पीठ का विधि वक्त पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना किया तत्पश्चात व्यास पीठ में विराजमान कथा वाचिकाओं का फूल मालाओं से उनका स्वागत किये। इस दौरान उपस्थित कथा सुनने पहुँचे श्रद्धालुओं को राजकुमार साहू ने कहा कि कलेश्वर नाथ के पावन धरा में आयोजित भागवत कथा से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। कथावाचिक पकंजा-प्रज्ञा दीदी ने अपनी अमृतमय वाणी से रुक्मिणी प्रसंग की कथा सुनाते हुए कहा कि रुक्मिणी को माता लक्ष्मी का अवतार भी माना जाता है। उन्होंने श्रीकृष्ण से प्रेम विवाह किया था। रुक्मिणी (या रुक्मणी) भगवान कृष्ण की पत्नी और रानी थी। द्वारका के राजकुमार कृष्ण ने उनके अनुरोध पर एक अवांछित विवाह को रोकने के लिए उनका हरण किया एवं अपने साथ ले गए तदन्तर उन्हें दुष्ट शिशुपाल से बचाया। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का में आयोजन समिति के सरपंच रोहिणी साहू, छोटेलाल साहू, अशोक साहू, श्यामलाल साहू, शंकर साहू, नवीन साहू, भारत साहू, डॉ. दुर्गेश्वरी जागृति सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी जुटे हुए थे।

See also  CG Encounter: चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!