Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिलासपुर मे देह व्यापार करने वाली महिलाएं गिरफ्तार की पुलिस से हुज्जतबाजी

बिलासपुर। महिला थाना और सिविल लाईन पुलिस ने शनिवार रात को कोन्हेर गार्डन के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चला कर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। सभी ग्राहक की तलाश में संदिग्ध रूप से खड़ी थी। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है।

शहर के कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस क्षेत्र के रहवासियों से लगातार पुलिस को संदिग्धों के घूमने की शिकायत मिल रही थी। इस पर पुलिस यहां नजर रखे हुई थी। शनिवार रात को पुलिस की रक्षा टीम ने यहां सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाया।

See also  कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने वृक्षारोपण के संबंध में उद्योगो एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की ली बैठक, अतिक्रमण मुक्त शासकीय भूमि पर होगा शासन एवं उद्योगो की मदद से चरणबद्ध वृहद वृक्षारोपण, ऑक्सीजोन, ग्रीनजोन होगा तैयार...

इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त तीन महिलाएं और एक युवक मौके पर पकड़े गए। पकड़ी गई महिलाओं के साथ एक युवक मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी प्रकाश मानिकपुरी 30 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है।

आरोपी महिलाओं ने टीम से की हुज्जतबाजी:–
मौके पर पूछताछ के दौरान आरोपी महिलाओं ने महिला पुलिस कर्मियों से हुज्जतबाजी भी की। सभी तीनों महिलाओं को महिला थाना लाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त महिलाएं देह व्यापार जैसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!