Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

गुरुग्राम से भी जल्दी पहुंच जाएंगे दुबई! चलेगी अंडरवाटर ट्रेन, इतनी होगा स्पीड…

मुंबई। अब आप दुबई गुरुग्राम से भी जल्दी पहुंच जाएंगे, इस योजना ने अब सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. समुद्र के नीचे से ट्रेन का सफर करना, ये सुनने में जितना रोमांचक लग रहा है अब आपका ये सपना पूरा होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब जल्द ही भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच एक अंडरवॉटर ट्रेन की सेवा शुरू करने जा रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच जल्द ही भारत और UAE के बीच एक अंडरवॉटर ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे दोनों देशों के बीच यात्रा और आसान हो जाएगी. इस प्रोजेक्ट को 2030 तक पूरा किया जाएगा.

See also  जांजगीर-चाम्पा जिले के सेवा सहकारी समिति चांपा (धान खरीदी केन्द्र) पहुंचकर *छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल* धान खरीदी का विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर धुप-दीप जलाकर शुभारंभ किया।

एडवेंचर से कम नहीं

यह योजना भारत और दुबई के बीच 1,200 मील (करीब 2,000 किलोमीटर) लंबी अंडरवॉटर ट्रेन की होगी. जिससे आपका सफर काफी एडवेंचर भरा होगा. इस ट्रेन में जब आप सफर करेंगे तो आपको समुद्र के नीचे की दुनिया को देख सकेंगे. लेकिन जिन लोगों को क्लॉस्ट्रोफोबिया है उनके लिए ये सफर काफी मुश्किल भरा होगा.

यूएई की योजना

यह प्रोजेक्ट यूएई के नेशनल एडवाइजर ब्यूरो लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित किया गया है, जिसका मकसद भारत और दुबई के बीच परिवहन को और भी बेहतर बनाना है. इस प्रोजेक्ट के तहत, ट्रेन के जरिए यात्रियों के अलावा कच्चे तेल और अन्य सामानों का तेजी से ट्रांसपोर्ट भी किया जा सकेगा. इसके कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और भी मजबूती मिलेगी.

Advertisment

ट्रेन की स्पीड

See also  Raipur News : रायपुर में गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप: डॉग रेस्क्यू टीम की सदस्यों ने थप्पड़ मारा, पालतू कुत्ता और मोबाइल ले जाने की शिकायत

इस ट्रेन की स्पीड की बात करें तो इसकी स्पीड 600 से 1000 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच होगा, जो मुंबई और दुबई के बीच सफर को महज दो घंटे में पूरा कर सकेगी. यह ट्रेन यात्रा हवाई सफर से भी तेज होगी. इसमें यात्रियों को कई तरह की सुविधा भी मिलेगी. इस प्रोजेक्ट के लिए अरबों डॉलर का निवेश होगा. अगर इसे मंजूरी मिलती है तो इसे 2030 तक पूरा कर दिया जाएगा. बता दें, फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर चर्चा चल रही है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!