Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

खेलो इंडिया यूथ गेम में आयुष ने जीता है ब्रांज मेडल, विधायक हरवंश ने घर पहुंच कर आयुष का किया सम्मान 

खेलो इंडिया यूथ गेम में आयुष ने जीता है ब्रांज मेडल
 
बिहार के बोधगया में 4 से 8 मई को हुआ आयोजन 
 
24 राज्य के 224 खिलाड़ियों ने लिया था प्रतिभाग
 
 
जांजगीर-चांपा। जिला मल्लखम्ब एसोसिएशन जांजगीर चाम्पा के तीन खिलाड़ियों बालक वर्ग में आयुष सिंह सिदार वहीं बालिका वर्ग में शिक्षा दिनकर, डिम्पी सिंह ने भाग लिया। जिसमें आयुष को टीम चैम्पियनशीप में अपने श्रेष्ट प्रदर्शन के आधार पर ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ। ज्ञात हो खेलो इंडिया यूथ गेम का सातवां संस्करण बिहार के बोधगया में 04 मई से 15 मई तक आयोजित रहा, जहां 28 प्रकार के खेल विधाओं में देश भर के 24 राज्य के 224 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लेकर अपने खेल का लोहा मनवाया।
  पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश ने दोपहर तीन बजे खिलाड़ी आयुष के घर जाकर मिठाई, बुके और माला पहनाकर विजेता खिलाड़ी आयुष और डिम्पी सिंह का सम्मान किया। अपने स्थानीय विधायक को अपने घर आने पर खिलाड़ी और उनके अभिभावक ने प्रसन्नता जाहिर की है। विधायक हरबंश ने कहा कि ये खिलाड़ी हमारे पामगढ़ और जिले के गौरव हैं। उल्लेखनीय है कि अभी तक मल्लखम्ब के ये स्थानीय खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर में 54 मेडल अर्जित कर जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर चुके है। खिलाड़ियों के कोच पुष्कर दिनकर,प्रभात कुमार जांगड़े और अकलेश नारंग ने  खिलाड़ियों के तैयारियों के बारे में बताया कि ये खिलाड़ी आगामी 19 मई से शुरू हो रहे खेलों इंडिया बीच गेम दमन दीव में अपना जौहार दिखाएंगे। जिसके लिए विधायक ने जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी है।

See also  Raipur Crime : सूखे नशे पर कार्रवाई: कोतवाली पुलिस ने महिला तस्कर को दबोचा, ढाई किलो गांजा बरामद

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!