Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

WCL 2025: यूसुफ पठान-स्टुअर्ट बिन्नी ने 28 गेंदों में ठोके 71 रन, 20 ओवर का टारगेट 80 गेंदों में हुआ चेज, सेमीफाइनल में इंडियावाले

नई दिल्ली,30जुलाई : वर्ल्ड चैंपियंसशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 के एक अहम मुकाबले में इंडिया चैंपियंस के दिग्गज खिलाड़ी युसूफ पठान और स्टुअर्ट बिन्नी ने केवल 28 गेंदों में 71 रन ठोककर टीम को केवल 80 गेंदों में ही जीत दिला दी. इंडिया चैंपियंस को इस लीग के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए 14.1 ओवर में 145 रन बनाने थे. इस मुश्किल लक्ष्य को युसूफ पठान और स्टुअर्ट बिन्नी ने काफी आसान बना दिया और वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ केवल 13.2 ओवर में ही इंडिया चैंपियंस को 5 विकेट से जीत दिलाकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. युसूफ पठान ने छक्का लगाकर टीम को इस लीग में पहली जीत का स्वाद भी चखाया.

यूसुफ और बिन्नी की शानदार बल्लेबाजी
WCL 2025 के अहम मुकाबले में इंडिया चैंपियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज चैंपियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए. इंडिया चैंपियंस को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए इस लक्ष्य को 14.1 ओवर में हासिल करने थे, लेकिन उसकी शुरुआत काफी खराब रही और टीम के चार विकेट केवल 52 रन पर ही गिर गए. इसके बाद स्टुअर्ट बिन्नी ने कप्तान युवराज सिंह के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 27 गेंदों में 66 रनों की साझेदारी की. युवराज सिंह ने 11 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्का की मदद से 21 रन बनाए. इसके बाद युसूफ पठान ने तूफानी बल्लेबाजी की.

See also  छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण

8 गेंदों में ठोक डाले 30 रन
युसूफ पठान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और बिन्नी के साथ मिलकर 8 गेंदों में 30 रन ठोककर टीम को शानदार जीत दिला दी. स्टुअर्ट बिन्नी ने 238.09 की स्ट्राइक रेट से 21 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए, जबकि युसूफ पठान ने 300 की स्ट्राइक रेट से केवल 7 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 21 रन ठोक दिए. युसूफ ने छक्का लगाकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. इसके अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 18 गेंदों में 25 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से ड्वेन स्मिथ और ड्वेन ब्रावो ने दो-दो विकेट लिए.

See also  CG News: सराफा व्यवसायी का अश्लील वीडियो बनाकर 2 करोड़ वसूले, पति-पत्नी ने मिलकर रची साजिश, शातिर दंपति गिरफ्तार

वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत
इससे पहले टॉस जीतकर इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. उनका ये फैसला सही साबित हुआ और वेस्टइंडीज के 5 विकेट केवल 43 रन के स्कोर पर गिर गए, लेकिन काइरन पोलार्ड ने अकेले इंडिया के गेंदबाजों से लोहा लिया और टीम का स्कोर 144 रन तक पहुंचा दिया. उन्होंने 43 गेंदों में 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए.

इसके अलावा ड्वेन स्मिथ ने 20 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया. इस तरह वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए. इंडिया चैंपियंस की ओर से पीयूष चावल ने 4 ओवर में केवल 18 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. वरुण एरोन और स्टुअर्ट बिन्नी को दो-दो विकेट मिले. पवन नेगी को 1 विकेट मिला. स्टु्अर्ट बिन्नी को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!