Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

स्टेट बार कौंसिल चुनाव का चुनाव 18 जुलाई को, सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में दी जानकारी…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच के समक्ष पीआईएल पर सुनवाई हुई। छत्तीसगढ़ स्टेट बार कौंसिल के सिकरेट्री ने शपथ पत्र पेश करते हुए बताया कि 13 फरवरी को बैठक आयोजित की गई थी। इसमें प्रारंभिक तौर पर संभावित चुनाव कार्यक्रम तैयार किया गया है। 10 मार्च तक मतदाता सूची बनाने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मतदान 18 जुलाई को होगा और मतगणना 7 अगस्त को की जाएगी।

बार कौंसिल ऑफ इंडिया की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने बताया कि स्टेट बार कौंसिल का चुनाव कार्यक्रम पूर्व के नियमों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि 30 जनवरी 2015 की अधिसूचना के अनुसार मतदाता सूची तैयार करने की अवधि में बढ़ोतरी की गई है। पहले 150 दिनों की अवधि तय थी, जिसे अब बढ़ाकर 180 दिन कर दिया गया है। आवश्यक बदलाव के चलते चुनाव प्रक्रिया सितंबर तक पूरी होगी। बार कौंसिल ऑफ इंडिया के अधिवक्ताओं के जवाब के बाद डिवीजन बेंच ने स्टेट बार कौंसिल के अधिवक्ता से पूछा कि नए नियमों के अनुसार चुनाव कार्यक्रम क्यों नहीं बनाया गया।

See also  कलेक्टर जन्मेजय महोबे सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश, घर-घर मतदाता सत्यापन 11 दिसम्बर तक, दावा आपत्ति 16 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक

पांच साल से नहीं हुआ चुनाव, विवाद भी गहराया
छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल का चुनाव फरवरी 2015 में हुआ था। नियमों के अनुसार कार्यकाल फरवरी 2020 में समाप्त हो जाना चाहिए था। लेकिन, कोरोना संक्रमण के चलते बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने दो चरणों में स्टेट बार कौंसिल का कार्यकाल छह-छह महीने के लिए बढ़ाया। कार्यकाल बढ़ाने के बावजूद तय समयावधि में चुनाव नहीं हो सका, जिसके बाद बार कौंसिल ऑफ इंडिया ने विशेष कमेटी का गठन किया। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के महाधिवक्ता को अध्यक्ष और दो अधिवक्ताओं को कार्यकारी सदस्य के रूप में नामित किया गया।

चुनाव न होने के कारण आ रहीं समस्याएं
चुनाव न होने से कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जैसे नए अधिवक्ताओं का रजिस्ट्रेशन, अधिकारों की रक्षा, कानून सुधारों को बढ़ावा देना, सेमिनार आयोजित करना, पत्रिकाओं का प्रकाशन, कानूनी सहायता, चुनावों के लिए धन प्रबंधन, विश्वविद्यालयों का दौरा, कल्याणकारी योजनाओं का संचालन और विधि पुस्तकालयों की स्थापना।

See also  मुख्यमंत्री राम काज को शिरोधार्य कर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ रहे हैं -राजेश्री महन्त...

स्टेट बार कौंसिल चुनाव कार्यक्रम
प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन – 10 अप्रैल
दावा-आपत्ति – 26 अप्रैल तक
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन – 8 मई
अधिसूचना का प्रकाशन – 15 मई
नामांकन पत्र लेने और जमा करने की अंतिम तिथि – 22 मई से 29 मई
नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी – 30 मई से 2 जून
नाम वापसी – 3 जून से 7 जून
उम्मीदवारों की अंतिम सूची – 8 जून
मतदान – 18 जुलाई
मतगणना – 7 अगस्त

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!