Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

WCL 2025: भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल को स्पॉन्सर्स ने दिखाया ठेंगा, कहा-आतंकवाद और क्रिकेट एक साथ नहीं

नई दिल्ली,30जुलाई : वर्ल्ड चैंपियंसशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 को एक बड़ा झटका लगा है. 31 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले स्पॉन्सर्स ने इस लीग को ठेंगा दिखा दिया है. उसने इस सेमीफाइनस मुकाबले से हटने का फैसला किया है. उनका ये फैसला पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर है. उनका कहना है कि आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकते. अभी इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच होना वाला सेमीफाइनल मुकाबला होगा कि नहीं इस पर संशय बना हुआ है, अब ईजमाई ट्रिप के इस बड़े कदम ने इस लीग को करारा झटका दे दिया है.

ईजमाई ट्रिप ने उठाया बड़ा कदम
WCL 2025 के अहम मुकाबले में इंडिया चैंपियंस ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइन में जगह बनाई. वहीं पाकिस्तान पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है. अब दोनों टीमों के बीच 31 जुलाई को पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. इससे पहले ईजमाई ट्रिप ने इस सेमीफाइनल मुकाबले से हटने का फैसला किया है.ईजमाई ट्रिप के को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने ऐलान किया कि ईजमाई ट्रिप WCL 2025 के भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल मुकाबले से जुड़ा नहीं रहेगा.

See also  गढ़कलेवा में लोगो को छत्तीसगढ़ी व्यजंनो के साथ-साथ स्वादिष्ट भोजन का मिल रहा आनंद, गढ़कलेवा में छत्तीसगढ़ी संस्कृति को परिलक्षित करती हुई कलाकृतियां आगंतुको का मनमोह रही...

इस दौरान उन्होंने कहा, “आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकते”. उन्होंने कहा कि वे भारत के साथ खड़े हैं और उन्होंने ऐसे किसी भी आयोजन की आलोचना की जो आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश के साथ संबंधों को सामान्य बनाने का प्रयास करता हो. उन्होंने कहा कि मैच के हटने का फैसला फैंस की भावनाओं को देखते हुए लिया गया है. निशांत ने कहा कि फैंस ने अपनी बात रखी और हम उनके भावनाओं की कद्र करते हैं.

ईजमाई ट्रिप भारत के साथ
ईजमाई ट्रिप के को-फाउंडर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “हम वर्ल्ड चैंपियंसशिप ऑफ लीजेंड्स में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हैं. आपने पूरे देश का गौरवान्वित किया. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सेमीफाइनल कोई साधारण मैच नहीं है, आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकते. ईजमाईट्रिप भारत के साथ खड़ा है. हम ऐसे किसी भी आयोजन का समर्थन नहीं कर सकते जो आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश के साथ संबंधों को सामान्य बनाने का प्रयास करता हो”. इस दौरान उन्होंने कहा, “कुछ चीजें खेल से भी बड़ी होती हैं. देश पहले, व्यापार बाद में, हमेशा.”

See also  नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करने वाला आरोपी  गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही...

भारत-पाकिस्तान का मैच हो चुका है रद्द
इससे पहले 20 जुलाई को भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने WCL 2025 के लीग मुकाबले में पाकिस्तान से खेलने के इनकार कर दिया था. जिसके बाद इस मैच को रद्द कर दिया गया था. इसके बाद WCL के आयोजकों ने भारतीय फैंस के माफी भी मांगी थी.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!