Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

9 छक्के, 11 चौके, 81 गेंदों में ठोके 148 रन… जिसकी बीवी एंकर, उसका भी हुआ नाम

नई दिल्ली,30जुलाई : इंडिया चैंपियंस ने WCL 2025 के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. इंडिया चैंपियंस को सेमीफाइनल का टिकट दिलाने में जिस खिलाड़ी की सबसे बड़ी भूमिका रही, उसके पिता BCCI में बड़े अधिकारी हैं और बीवी एंकर. हम बात कर रहे हैं स्टुअर्ट बिन्नी की, जिन्होंने वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में इंडिया चैंपियंस की ओर से ना सिर्फ सबसे ज्यादा छक्के मारे बल्कि सबसे ज्यादा रन भी बनाए. उन्होंने 238 से भी ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर ही वापस डग आउट लौटे.

एंकर हैं स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी
स्टुअर्ट बिन्नी की बीवी का नाम मयंती लैंगर है, जो कि एक जानी-मानी स्पोर्ट्स प्रजेन्टर और एंकर हैं. वहीं उनके पिता रोजर बिन्नी भारत के पूर्व क्रिकेटर होने के अलावा BCCI के मौजूदा अध्यक्ष भी हैं. खुद स्टुअर्ट बिन्नी भी भारत के लिए 23 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. और, फिलहाल WCL के दूसरे सीजन में लगातार दूसरी बार इंडिया चैंपियंस की टीम को जीत दिलाने की मुहिम में जुटे हैं.

See also  धर्मांतरण विवाद पर आज Chhattisgarh बंद, रायपुर से कांकेर तक असर, चैंबर ऑफ कॉमर्स और ट्रांसपोर्ट संगठनों की भागीदारी

मुश्किलों से लड़कर स्टुअर्ट बिन्नी ने किया कमाल
वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ अहम मैच में स्टुअर्ट बिन्नी के परफॉर्मेन्स की बात करें तो वो सबसे धमाकेदार रही है. 148 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही इंडिया चैंपियंस के पहले 3 विकेट सिर्फ 50 रन पर ही गिर चुके थे. सबसे बड़ी बात ये थी कि सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत को 145 रन का टारगेट 14.1 ओवर में ही चेज करना था. ऐसे में क्रीज पर स्टुअर्ट बिन्नी ने कदम रखा. उनके आते ही टीम को सुरेश रैना के तौर पर एक और बड़ा झटका लगा. स्कोर 7.1 ओवर में 4 विकेट पर 52 रन हो गया. मगर बिन्नी इससे घबराए नहीं बल्कि उन्होंने उस मुश्किल हालात का सामना किया.

See also  पाकिस्तानी गेंदबाज ने खुलेआम मांगी माफी, भारत के खिलाफ खेले गए मैच में की थी ये हरकत...

238.10 की स्ट्राइक रेट से बिन्नी ने ठोके रन
स्टुअर्ट बिन्नी के पास ज्यादा टाइम लेने का चारा नहीं था क्योंकि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए गेंदें कम बची थीं. ऐसे में उन्होंने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया. उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए 238.10 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. इस बीच यूसुफ पठान के क्रीज पर आने से बिन्नी के लिए इंडिया चैंपियंस को टारगेट तक पहुंचाने का काम थोड़ा आसान हो गया था.

इंडिया चैंपियंस के बल्लेबाजों ने 81 गेंदों में ठोके 148 रन
इंडिया चैंपियंस के सारे बल्लेबाजों ने मिलकर वेस्टइंडीज चैंपियंस के खिलाफ 81 गेंदों पर 148 रन बना डाले, जिसमें 9 छक्के और 11 चौके शामिल रहे. ओपनर्स में रॉबिन उथप्पा ने 7 गेंदों में 8 रन बनाए, शिखर धवन ने 18 गेंदों में 25 रन. गुरकीरत ने 8 गेंदों में 7 रन बनाए तो रैना ने 9 गेंदों में 7 रन. कप्तान युवराज सिंह ने 11 गेंदों में 21 रन जड़े. वहीं यूसुफ पठान सिर्फ 7 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!