Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मोदी जी की हर गारंटी पूरी कर रही विष्णु देव साय सरकार – अरुण साव, उप मुख्यमंत्री कौशल विकास पखवाड़ा में हुए शामिल, कारीडोंगरी, घानाघाट और दरवाजा में सीसी रोड एवं स्कूल में बाउण्ड्रीवाल निर्माण की घोषणा की…

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम कारीडोंगरी में कौशल विकास पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में घानाघाट में सीसी रोड निर्माण के लिए पांच लाख रुपए, शासकीय प्राथमिक शाला दरवाजा में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए पांच लाख रुपए, कारीडोंगरी में सीसी रोड के लिए पांच लाख रुपए तथा मुख्य सड़क मार्ग से रेस्ट हाउस तक सड़क निर्माण की घोषणा की। उन्होंने हितग्राहियों को सामग्री और प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उप मुख्यमंत्री साव ने कौशल विकास पखवाड़ा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सांय-सांय विकास कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर एक गारंटी को सरकार पूरा कर रही है।

See also  पुलिस कमिश्नर की सीधी निगरानी: राजधानी में ज्वेलर्स के यहाँ हुई चोरी पर एक्शन मोड में प्रशासन, एक गिरफ्तार, साथी फरार

उप मुख्यमंत्री ने युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने किया प्रोत्साहित, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लिया स्वाद

उप मुख्यमंत्री साव ने कौशल विकास पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल का विकास कर रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों को अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी वितरित की। उन्होंने स्टॉल में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लेकर उनके स्वाद की तारीफ की। शिविर में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षा जागरूकता विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कलेक्टर राहुल देव ने आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए युवाओं को इससे बचने के लिए जागरूक किया।

See also  पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाने में छत्तीसगढ़ देश में 5वें स्थान पर

हितग्राहियों को सामग्री और प्रमाण पत्र बांटे

उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में मछलीपालकों को महाजाल तथा आइसबॉक्स, किसानों को मसूर मिनी किट, ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, महिला स्वसहायता समूहों को ऋण राशि के चेक, बुजुर्गों को नवीन पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, श्रमिकों को नवीनीकृत श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस एवं पीएम जनमन आवास के स्वीकृति आदेश, पीएम विश्वकर्मा योजनांतर्गत कौशल योग्यता प्रमाण पत्र तथा खिलाड़ियों को बॉक्सिंग, टेबल टेनिस और शतरंज के किट प्रदान किए।

Advertisment

उप मुख्यमंत्री साव ने राज्य स्तरीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों, राज्यपाल स्काउट-गाइड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों तथा राज्य स्तरीय पठन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। वन मंडलाधिकारी संजय यादव और जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

See also  CGBSE CG Board Result 2025 Date OUT Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर Direct करें check…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!