Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बुड़गहन गांव में शराब पीने के बाद दो दोस्तों की मौत शराब में जहर मिले होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बुड़गहन में शराब पीने के बाद दो दोस्तों की मौत हो गई। इससे शराब में जहर मिले होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, बलौदा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना अंतर्गत के ग्राम बुड़गहन निवासी आरम बंजारे (19), रूपेश सांडे (27) एवं सुखसागर सतनामी ने शनिवार को शराब पीने की योजना बनाई। इसके बाद तीनों ने गांव की शराब दुकान से गोवा शराब एवं गांव के ही एक व्यक्ति से महुआ शराब खरीदी और फिर गांव के नहर पुल के पास अपना-अपना पैग बनाया। इसी दौरान सुखसागर सतनामी के मोबाइल फोन पर किसी का काॅल आया, जिसके कारण वह बातचीत करने में उलझ गया जबकि, इस बीच आरम बंजारे एवं रूपेश सांडे ने शराब का सेवन कर लिया। फिर देखते ही देखते आरम बंजारे एवं रूपेश सांडे की तबीयत बिगड़ी और वे बेसुध होने लगे, तब सुखसागर ने उन दोनों को किसी तरह उनके घर पहुंचा, फिर परिजन उन्हें बलौदा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में बलौदा पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद सुखसागर सतनामी से पूछताछ शुरू कर दी है।

See also  विश्व हिंदू महासंघ रायपुर महानगर से ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सेना के वीर जवानों ने मां भारती का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया हैं । उनके सम्मान में जिलाध्यक्ष यश शुक्ला एवं अन्य अतिथि गढ़ की ओर से 21/05/2025 को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं अतः आप सभी अतिथि गढ़ सादर आमंत्रित हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!