Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG BREAKING: रायपुर में हाई अलर्ट के बीच चाकूबाजी से फैली सनसनी, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक पर हमला

रायपुर, 29 नवंबर। रायपुर में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जारी हाई अलर्ट के बावजूद राजधानी में शुक्रवार देर रात एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम होने के बीच कोतवाली थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बेखौफ होकर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया। छेड़छाड़ का विरोध करने पर चार युवकों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे रौनक तांडी अपनी बहन के साथ घर के पास ही निकला हुआ था। इसी दौरान क्षेत्र के बदमाश हर्ष सोनी, नवीन सोनी, रैंबो सैंदरे और ईशान दीप ने उसकी बहन के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। रौनक ने विरोध कर आरोपियों को फटकार लगाई, जिससे गुस्साए बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उस पर चाकू से एक के बाद एक वार कर दिए।

See also  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जशपुर जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी भर्ती- जायसवाल...

हमले में रौनक के हाथ, सीने और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक खतरे से बाहर है, लेकिन शरीर पर कई जगह गहरे घाव पाए गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सभी आरोपी वारदात के बाद फरार मिले। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। अधिकारियों के मुताबिक चारों बदमाशों के खिलाफ पहले भी आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिली है।

हाई अलर्ट के दौरान हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में असामाजिक तत्व सक्रिय हैं और पुलिस गश्त की कमी का फायदा बदमाश उठा रहे हैं। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपियों पर हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisment

घटना के बाद इलाके में तनाव है और लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। प्रधानमंत्री दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साये में हुई यह घटना शहर की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल छोड़ गई है।

See also  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!