Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मंदिर की घंटी ,दान पेटी और चांदी का मुकुट चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। मंदिर की घंटी ,दान पेटी और चांदी का मुकुट चोरी करने वाले दो आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी गेंदराम पटेल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की 18 सितंबर 2024 को सुबह 5:00 करीब सिद्ध बाबा मंदिर बर्रा का पुजारी मंदिर  पूजा करने गया तो देखा कि मंदिर में लगे दो नग घंटी और दान पेटी जुमला कीमती 6500 रुपए को अज्ञात चोर के द्वारा रात्रि में चोरी कर ले गए हैँ। की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 361/ 24  धारा 331,(4)305 BNS कायम किया गया।
इसी प्रकार प्रार्थी शिव प्रसाद साहू निवासी मिसदा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की 17 सितंबर 2024 की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी द्वारा बर्रा मोड़ के पास के पास हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मुकुट वजनी 40 तोला को अज्ञात चोरी के द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए है की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्र 363/24 धारा 331(4)305 BNS कायम कर विवेचना एवं आरोपी पता साजी में लिया गया।
 पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा चोरी गए माल की पतासाजी हेतु अलग-अलग दो टीम बनाकर रवाना किया गया था। मुखबीर के जरिए सूचना मिला की सहदेव पटेल को घटना दिनांक के दिन रात्रि में मंदिर के आसपास घूमते हुए देखा गया है, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया। आरोपी के द्वारा अपने साथी चंद्रशेखर पटेल के साथ दोनों जगह की मंदिरों से घंटी, चांदी के मुकुट और दान पेटी को चोरी करना बताए एवं अपने घर में चांदी के  मुकुट और घंटी को छुपाना बताया और चंद्रशेखर पटेल के पास में दान पेटी को होना बताया आरोपीयो के निशान देही पर चांदी का मुकुट, घंटी को जप्त किया गया एवं दान पेटी को तालाब में फेकना बताया जिसे बताए अनुसार तालाब के अंदर जाल फेकवाकर दान पेटी को बारामद किया गया। आरोपीयो के द्वारा सिद्ध बाबा शिव  मंदिर और बर्रा मोड़ हनुमान जी के मंदिर से चोरी करने के आरोप में पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से आरोपियों को   विधिवत गिरफ्तार कर   न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।
  उपरोक्त कार्यवाही में  निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक संतोष केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक मथुरा प्रसाद केशी, आरक्षक जनक राम कश्यप, अनील कुर्रे, श्याम कुमार शांते  का सराहनीय योगदान रहा।

See also  श्वेता त्रिपाठी बनाएंगी एक समलैंगिक लव स्टोरी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!