Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Naxalites Surrendered : 9 नक्सलियों डाले हथियार, राज्य सरकार की निति से प्रभावित होकर छोड़ा आतंक का साथ, एसपी के सामने किया सरेंडर…

Naxalites Surrendered : 9 नक्सलियों डाले हथियार, राज्य सरकार की निति से प्रभावित होकर छोड़ा आतंक का साथ, एसपी के सामने किया सरेंडर।

सुकमा। Naxalites Surrendered : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज 9 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया है, जिनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों पर पुलिस ने कुल 43 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था, जिसमें से 2 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था और 4 अन्य पर 5-5 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। इन नक्सलियों का संबंध बुर्कापाल घटना समेत कई महत्वपूर्ण नक्सली घटनाओं से था।

इन नक्सलियों ने पुलिस की बढ़ती दबिश और बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों द्वारा स्थापित किए गए नए कैंपों के दबाव के चलते आत्म समर्पण का निर्णय लिया। साथ ही, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलायी जा रही नियद नेल्ला नार योजना (नक्सलियों के पुनर्वास योजना) से प्रभावित होकर उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

See also  वाह भाई चोर तेरा भी जवाब नहीं…..कार से आए और SWIFT कार के चारों पहिए ले गए…..कश्यप कालोनी में हुई घटना से दहशत में लोग…पहिया निकालते समय ईंट का का करते है उपयोग…CCTV में कैद हुई पूरी घटना...

सुकमा पुलिस अधीक्षक (SP) किरण चौहान के समक्ष इन नक्सलियों ने अपना आत्म समर्पण किया। SP चौहान ने इस अवसर पर कहा कि इस आत्मसमर्पण से न सिर्फ इन नक्सलियों का जीवन संवर सकेगा, बल्कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।

बस्तर संभाग, जिसे नक्सलियों का कोर क्षेत्र माना जाता है, अब सुरक्षा बलों की बढ़ती मौजूदगी और सरकार की पुनर्वास योजनाओं के कारण नक्सल प्रभावित इलाका कम होते जा रहे हैं। इस आत्मसमर्पण के साथ ही पुलिस और सुरक्षा बलों को नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!